सुरेश रैना व हरभजन सिंह को मिला सिमडेगा आने का न्योता

लोहरदगा बीएस कालेज परिसर स्थित बलदेव साहू क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सुरेश रैना और हरभजन सिंह से विधायक भूषण बाड़ा और विक्सल कोंगाड़ी ने मुलाकात की.
सिमडेगा. लोहरदगा बीएस कालेज परिसर स्थित बलदेव साहू क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सुरेश रैना और हरभजन सिंह से विधायक भूषण बाड़ा और विक्सल कोंगाड़ी ने मुलाकात की. मौके पर दोनों विधायक ने दोनों क्रिकेटर के साथ काफी देर तक बाते की. मौके पर कई महिलाओं को सिलाई मशीन देकर सम्मानित किया गया. स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित भी किया गया. विधायकों ने दोनों क्रिकेट खिलाडि़यों को सिमडेगा आने का निमंत्रण दिया. क्रिकेट खेल के विकास पर चर्चा की. विधायकों ने बताया कि सिमडेगा जिला हॉकी की नर्सरी है. यहां के खिलाड़ी काफी मेहनत करते है. अपनी मेहनत के दम पर हॉकी के क्षेत्र में देश दुनिया में अलग पहचान बना रहे है. ऐसे में अगर क्रिकेट खेल की ओर ध्यान दिया जाये, तो क्रिकेट खेल के क्षेत्र में भी सिमडेगा जिला काफी तेजी से आगे बढ़ेगा. दोनों क्रिकेट जेएससीए के सौजन्य और लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रहे चार दिवसीय तृतीय आल इंडिया शिव प्रसाद साहू मेमोरियल टी-20 लोहरदगा प्रीमियर लीग में शामिल हुए थे. दोनों अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर लोहरदगा में मैच खेलने के बाद महिला क्रिकेटरों को सम्मानित भी किया. प्रतियोगिता में कांग्रेस प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव कमलेश महतो, विधायक रामेश्वर उरांव, शिव प्रसाद साहू, लोहरदगा के कार्यकरी अध्यक्ष शकील अहमद, डॉ अजय शाहदेव, विधायक प्रतिनिधि मनीष साहू सहित भारी संख्या में कई गणमान्य लोग शामिल हुए थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




