वीर शहीद थॉमस सोरेंग फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी की समीक्षा

Published by : VIKASH NATH Updated At : 20 Jul 2025 6:11 PM

विज्ञापन

26वां वीर शहीद थॉमस सोरेंग अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजन समिति की बैठक राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

फोटो फाइल: 20 एसआइएम:8-बैठक में उपस्थित समिति के सदस्य सिमडेगा. 26वां वीर शहीद थॉमस सोरेंग अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजन समिति की बैठक राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में प्रतियोगिता की तैयारियों की समीक्षा की गयी. प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सदस्यों को जिम्मेवारियां सौंपी गयी. मौके पर राजेश सिंह ने कहा किक प्रतियोगिता का उदघाटन 27 जुलाई को अपराह्न 3.30 बजे होगा. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक मो अर्शी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी , अंचल पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे. उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में दूसरे राज्य के अंपायर शामिल होंगे. दूसरे राज्य से आये खिलाड़ियों की देखरेख समिति के पदाधिकारियों द्वारा की जायेगी. जिसमें सिमडेगा के एवं पड़ोसी राज्य के सभी खेल प्रेमियों को शामिल होने का आग्रह किया गया. समिति के अध्यक्ष अमित डुंगडुंग की अगुवाई में खेल का आयोजन होगा. बैठक में मुख्य रूप से आयोजक राजेश कुमार सिंह, डेनियल मिंज, संदीप बाड़ा , कंचन कबीर , मोहम्मद शमी उल्लाह, प्रताप बाड़ा , समसुल अंसारी, बबलू खान, अमित लकड़ा, वारिस रजा , एडवर्ड कमांडो आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola