रामनवमी की तैयारी जोरों पर, महावरी झंडे से पटा शहर
Published by : VIKASH NATH Updated At : 23 Mar 2026 9:26 PM
विज्ञापन
सिमडेगा में रामनवमी पर्व की तैयारी इस बार पूरे उत्साह और भव्यता के साथ हो रही हैं. शहर महावीरी झंडों और पताकाओं से सजा हुआ है
विज्ञापन
सिमडेगा. सिमडेगा में रामनवमी पर्व की तैयारी इस बार पूरे उत्साह और भव्यता के साथ हो रही हैं. शहर महावीरी झंडों और पताकाओं से सजा हुआ है. जगह‑जगह पताकाओं के स्टॉल लगे हैं और झंडों की बिक्री जोरों पर है. अखाड़ों के सदस्य भी पूरी ऊर्जा के साथ आयोजन की तैयारी में जुटे हैं. रामनवमी प्रबंधन समिति ने इस बार विशेष कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है, जिससे पूरे शहर में धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल बन गया है. कार्यक्रम की शुरुआत 24 मार्च को रात नौ बजे से होगी, जिसमें वादन, अखाड़ा और गोहार गेम प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी. 25 मार्च को शो गेम प्रतियोगिता होगी, जबकि 16 मार्च को झांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए लगभग सभी अखाड़ों के प्रतिभागियों ने नामांकन कराया है.
रामनवमी का मुख्य जुलूस 27 मार्च को निकाला जायेगा. इसकी शुरुआत महावीर चौक से होगी, जहां सभी अखाड़ों के लोग एकत्रित होंगे. जुलूस मुख्य पथ से होते हुए भट्ठीटोली तक जायेगा, फिर कचहरी रोड और सामटोली होते हुए प्रिंस चौक तक पहुंचेगा. अंत में पुनः महावीर चौक पर समापन होगा. इस दौरान अस्त्र‑शस्त्र चालन का प्रदर्शन विशेष आकर्षण रहेगा.
समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जायेगा. आयोजन की तैयारी में समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा, संरक्षक डीडी सिंह सहित कई सदस्य और अखाड़ों से जुड़े लोग सक्रिय सहयोग कर रहे हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










