धर्म प्रांतीय युवा सम्मेलन की तैयारियों पर बैठक में की गयी चर्चा

Published by : VIKASH NATH Updated At : 20 Jul 2025 8:29 PM

विज्ञापन

धर्म प्रांतीय युवा सम्मेलन को देखते हुए धर्म प्रांत और भिखारिएट पल्लियों के साथ में समन्वय बैठक हुई. जिसमें पल्ली में निवास कर रहे युवा युवतियों के विषय पर चर्चा की गयी.

विज्ञापन

फोटो: 20 एसआईएम: 24- उपस्थित युवा प्रतिनिधि सिमडेगा. धर्म प्रांतीय युवा सम्मेलन को देखते हुए धर्म प्रांत और भिखारिएट पल्लियों के साथ में समन्वय बैठक हुई. जिसमें पल्ली में निवास कर रहे युवा युवतियों के विषय पर चर्चा की गयी. उनके क्रियाकलापों, उनकी उपस्थिति, उनकी रोजगार संबंधित समस्या, युवाओं की समस्यों पर चर्चा, कलीसिया में युवाओं को प्रेरित करने में अभिभावकों की भूमिका, युवाओ को आगे लाने की संभावनाएं विषय पर चर्चा की गयी. इन विषयों पर गंभीरता के साथ विचार विमर्श करने का निर्देश दिया गया. बैठक की शुरुआत में लचड़ागढ़ पल्ली पुरोहित भिखारिएट के द्वारा स्वागत और प्रार्थना के साथ किया गया. धर्म प्रांत के अध्यक्ष नेस्तर सुरीन द्वारा सभा का संचालन किया गया. बैठक में लचड़ागढ़ भिखारिएट के पल्लियों के साथ धर्मप्रांत कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया. बैठक में सिमडेगा धर्मप्रांत के युवा निर्देशक फादर आनंद बा ने युवाओं को आगे बढ़ने के लिए हर प्रकार के प्रोग्राम को करने का निर्देश दिया. बैठक में पल्लियों ने अपना अपना रिपोर्ट पढ़कर धर्मप्रांत कमेटी को सुनाया. सभी विषयों में विचार-विमर्श किया गया. बैठक में लचड़ागढ़ भिखारीएट के डीन फादर राजेश, लचड़ागढ़ युवा निदेशक फादर अलबिनुस, सिस्टर सेलेस्टीना, बांकी पल्ली के डायरेक्टर फादर शशि भूषण सहित अन्य फादर तथा सिमडेगा धर्मप्रांत के युवा कमेटी स्मिता, आरती, अमित, जोन, एडलिन, जीदन, सिमडेगा धर्मप्रांत के मीडिया प्रभारी ब्रीसियुस सोरेंग व भिखारिएट कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया. सभा का समापन फादर अलबिनुस और फादर आनंद के द्वारा किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola