जनसंपर्क अभियान चला कर योजनाओं की दी जानकारी
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 12 Apr 2026 8:45 PM
जनसंपर्क अभियान चला कर योजनाओं की दी जानकारी
सिमडेगा. भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम गांव चलो अभियान के तहत सेवई एवं कुरडेग मंडल में जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अभियान का नेतृत्व एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राकेश रविकांत ने किया. अभियान के दौरान राकेश रविकांत ने सेवई एवं कुरडेग मंडल के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया. उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए संकल्पित है. उन्होंने ग्रामीणों को उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं की जानकारी भी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










