Khatiyani Johar Yatra: सिमडेगा में हेमंत सोरेन केंद्र पर बरसे, कहा- आदिवासियों-मूलवासियों की चिंता नहीं की गयी

विपक्ष ने आदिवासियों को आदिवासियों से लड़ाया. झारखंड में कभी आदिवासियों-मूलवासियों की चिंता नहीं की गयी. उन्हें आज भी संघर्ष के जरिये अपना परिचय देना पड़ता है. विपक्ष लोगों को भ्रमित कर रहा है.
Khatiyani Johar Yatra: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खतियानी जोहार यात्रा के दूसरे चरण में सोमवार (23 जनवरी 2023) को सिमडेगा पहुंचे. यहां अलबर्ट एक्का स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम में उन्होंने केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर हमला बोला. कहा कि बीजेपी ने स्थानीय लोगों की अनदेखी की. इसलिए वर्ष 2019 में विपक्ष की सरकार को झारखंड की जनता ने उखाड़ फेंका. उन्होंने कहा कि विपक्ष ने आदिवासियों को आदिवासियों से लड़ाया. झारखंड में कभी आदिवासियों-मूलवासियों की चिंता नहीं की गयी. उन्हें आज भी संघर्ष के जरिये अपना परिचय देना पड़ता है. विपक्ष लोगों को भ्रमित कर रहा है.
हेमंत सोरेन ने अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनायीं. कहा कि 20 लाख लोगों के राशन कार्ड बनाये गये. बेटियों के लिए सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की शुरुआत की गयी. श्री सोरेन ने यह भी कहा कि उनके पूर्वजों ने अलग झारखंड राज्य के लिए बलिदान दिया. उन्होंने कहा कि जब भी वह केंद्र से अपना हक मांगते हैं, उनके पीछे केंद्रीय एजेंसियों को लगा दिया जाता है. ईडी, सीबीआई के छापे शुरू हो जाते हैं.
कांग्रेस विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार झारखंड के हर व्यक्ति के चेहरे पर खुशी लाने की कोशिश कर रही है. युवाओं को रोजगार पर विशेष जोर दिया जा रहा है. उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि हाथियों के आतंक से क्षेत्र के लोगों को मुक्त करवाने में सरकार मदद करे. श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि राज्य सरकार ने विकास योजनाओं का धरातल पर उतारा है.
Also Read: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की देवघर में खतियानी जोहार यात्रा, बाबा मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री को सुनने के लिए सिमडेगा जिला के साथ-साथ आसपास के जिलों से भी भारी संख्या में लोग पहुंचे थे. सीएम के आने से पहले ही सभास्थल पूरी तरह से भर गया था. हजारों लोगों में महिलाओं की भी अच्छी-खासी संख्या थी. सीएम सोरेन हेलीकॉप्टर से सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में उतरे. यहां सीएम हेमंत सोरेन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए.
अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में उनका परंपरागत तरीके से भव्य स्वागत किया गया. सीएम श्री सोरेन पर पुष्पवर्षा भी की गयी. परंपरागत आदिवासी नृत्य के साथ सीएम अल्बर्ट एक्का स्टेडियम पहुंचे. अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में वीर शहीदों को नमन करने के बाद उन्होंने खतियानी जोहार यात्रा में शामिल हजारों लोगों की भीड़ को संबोधित किया.
सिमडेगा में खतियानी जोहार यात्रा के तहत आयोजित सभा को संबोधित करने के बाद श्री सोरेन पश्चिमी सिंहभूम के जिला मुख्यालय चाईबासा के लिए रवाना हो गये. सीएम सोमवार की रात चाईबासा में ही विश्राम करेंगे. मंगलवार को वहां खतियानी जोहार यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे.
Also Read: खतियानी जोहार यात्रा : हड़िया-दारू बेचना बंद कर खेतीबारी और पशुपालन से जुड़ें ग्रामीण- CM हेमंत सोरेन
बता दें कि चाईबासा में खतियानी जोहार यात्रा से पहले रविवार को खूंटकट्टी मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला कोर कमेटी की स्पेशल मीटिंग हुई. इसकी अध्यक्षता झामुमो के जिलाध्यक्ष सह विधायक सुखराम उरांव ने की. सीएम हेमंत सोरेन 24 जनवरी को टाटा कॉलेज में प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे.
समीक्षा बैठक के बाद वह खूंटकट्टी मैदान चले जायेंगे, जहां दिन में एक बजे खतियानी जोहार यात्रा को संबोधित करेंगे. झामुमो ने दावा किया है कि खतियानी जोहार यात्रा को लेकर आम जनता में खासा उत्साह है. पश्चिमी सिंहभूम के झामुमो नेताओं ने कहा है कि सीएम की खतियानी जोहार यात्रा ऐतिहासिक होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




