155 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

एक स्कॉर्पियो जब्त, जब्त मोबाइल को खंगाल रही है पुलिस
विज्ञापन
सिमडेगा.
पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों के पास से 155 किलो गांजा बरामद किया गया. मौके पर पुलिस ने एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो को जब्त किया है. एसपी सौरभ कुमार को गांजा तस्करी की सूचना मिली थी. सूचना पर एसडीपीओ पवन कुमार के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. इसके बाद ओड़िशा की ओर से आ रही एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो को रोक कर तलाशी ली गयी. तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो से 154 किलो 910 ग्राम गांजा बरामद किया गया. स्कॉर्पियो से गांजा तस्करी कर रहे चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार तस्करों में शशांक मिश्रा (यूपी), उदय प्रसाद मेहता (हजारीबाग), श्रद्धारक नायक बांसुरी थाना और सुदाम मल्लिक बिहार का रहने वाला है. चारों आरोपियों से पूछताछ करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया. इधर, एसपी सौरभ कुमार ने कहा कि गांजा तस्करी के जड़ तक पुलिस पहुंचेगी. तस्करी के सिलसिले को पूरी तरह से समाप्त किया जायेगा. छापामारी दल में एसडीपीओ पवन कुमार, इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी विनोद पासवान, ठेठईटांगर थाना प्रभारी सच्चिदानंद गुप्ता, पुअनि मनीष कुमार, रंजीत कुमार, विवेक कुमार, प्रदीप कुमार व किशोर कुजूर व पुलिस जवान शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










