हॉकी के क्षेत्र में युवाओं के लिए असीम संभावनाएं: बिक्सल कोंगाड़ी

Updated:
विज्ञापन

हॉकी के क्षेत्र में युवाओं के लिए असीम संभावनाएं: बिक्सल कोंगाड़ी

विज्ञापन

सिमडेगा. जलडेगा प्रखंड के ईचापीढ़ी में हॉकी प्रतियोगिता फाइनल मैच खेला गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी एव विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला अल्पसंख्यक मोरचा के अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि रावेल लकड़ा, संजय हेरेंज उपस्थित थे.विधायक सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल की शुरुआत की. फाइनल मैच ओड़गा व दुल्हापुर ओड़िशा के बीच खेला गया. जिसमें ओड़गा की टीम 1-0 से विजयी रही. विजेता व उप विजेता टीमों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया. मौके पर विधायक श्री कोंगाड़ी ने कहा कि हॉकी हमारे देश का लोकप्रिय खेलों में से एक है. यह खेल भारत में महत्वपूर्ण स्थान रखता है. आज के समय में हमारा जिला झारखंड राज्य में हॉकी के क्षेत्र में एक स्थान रखता है. सिमडेगा से अनेकों बेटियां राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी हैं. खेल से युवा वर्ग अपना भविष्य संवार सकते हैं.हॉकी के क्षेत्र में युवाओं के लिए असीम संभावनाएं हैं. विधायक ने कहा कि खेल से शारीरिक व मानसिक विकास भी होता है. कार्यक्रम में अमर शहीद अनिल तोपनो मेमोरियल हॉकी के अध्यक्ष मलाकी डांग, सचिव विश्राम बुढ़, उपाध्यक्ष गुलशन बुढ़, कोषाध्यक्ष सुरसेन सुरीन, सांसद प्रतिनिधि सुनील खड़िया, मंडल अध्यक्ष राकेश कोनगाड़ी,जोसेफ सोरेंग, अमृत डुंगडुंग, विमल डांग, उपाध्यक्ष सुनील बडिंग, सचिव मतियस डांग, रोयन डांग, कोषाध्यक्ष प्रेमदान बडिंग, सुगर डांग,अमर कंडूलना,सुधीर इन्दवार, फूलजेंस सुरीन के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola