कोलेबिरा में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां

विज्ञापन

कोलेबिरा में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस | Prabhat Khabar Network

कोलेबिरा में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया. प्रखंड के विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए.

विज्ञापन

कोलेबिरा. कोलेबिरा में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया. मुख्य समारोह का आयोजन स्टेडियम में किया गया. इस दौरान प्रखंड के विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में आन, बान और शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. विभिन्न विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर देशभक्ति का संदेश दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कोलेबिरा स्टेडियम और प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख दुतामी हेमरोम ने तिरंगा फहराया. वहीं बैंक ऑफ इंडिया परिसर में सुबोध कुमार, थाना परिसर में थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार तथा कोलेबिरा पंचायत सचिवालय में मुखिया अंजना लकड़ा ने ध्वजारोहण किया. नवा टोली में मुखिया कल्पना देवी, डोमटोली में मुखिया अनीता जड़िया, शाहपुर में मुखिया अंकित तिर्की और रसिया में मुखिया महिमा लकड़ा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया.

टूटीकेल पंचायत सचिवालय में मुखिया सुशीला डांग, लचरागढ़ में मुखिया जिरेन मड़की, एडेगा में मुखिया जीरन डांग, बंदरचुआं में मुखिया विलियम समद और भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष अशोक इंदवार ने ध्वजारोहण किया. स्टेडियम में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं. बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola