कांवड़ यात्रा को लेकर सिमडेगा पुलिस अलर्ट, 16 अगस्त से कड़ी सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था

Updated:
विज्ञापन

कांवार यात्रा में तैनात पुलिस के जवान| Prabhat Khabar Network

श्रावणी मेला और कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात के लिए सिमडेगा पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं. श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है.

विज्ञापन

सिमडेगा. तृतीय श्रावणी मेला के अवसर पर कांवरिया सेवा संघ की कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की है. पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर निर्धारित यात्रा मार्ग पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. पुलिस पदाधिकारी और जवान लगातार निगरानी रख रहे हैं. वहीं मोटरसाइकिल दस्ता भी कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर गश्त कर रहा है. यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक प्रभारी सहित संबंधित थाना एवं ओपी प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. बांसजोर, ठेठर्ठटांगर और सिमडेगा मुख्य मार्ग पर बड़े एवं चारपहिया वाहनों की गति नियंत्रित रखने के लिए नव-आवंटित वाहनों में लगे माइकिंग सिस्टम के माध्यम से वाहन चालकों और आमजनों को लगातार जागरूक किया जा रहा है. कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए यात्रा मार्ग पर वाहनों की गति कम रखने और निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन कराने पर विशेष जोर दिया गया है.

आपात स्थिति में तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सिविल सर्जन को भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. बांसजोर सीमा से सरना मंदिर स्थल तक 16 अगस्त की सुबह 3 बजे से 17 अगस्त को कार्यक्रम की समाप्ति तक एंबुलेंस, चिकित्सकीय दल एवं आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध रहेगी.

इसके अलावा जलडेगा एवं सिमडेगा अंचल के पुलिस निरीक्षकों को विधि-व्यवस्था की निगरानी का निर्देश दिया गया है. पुलिस ने आम वाहन चालकों से अपील की है कि वे गति नियंत्रित रखें और कांवड़ियों के सुरक्षित आवागमन में सहयोग करें. पुलिस ने शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित कांवड़ यात्रा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता जताई है.


विज्ञापन
Ravikant

लेखक के बारे में

By Ravikant

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola