स्कूटी से गिरकर घायल युवक की मौत, रातभर सड़क पर पड़ा रहा शव

विज्ञापन

सिमडेगा

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोलेबिरा में स्कूटी से गिरकर घायल हुए युवक की रात भर सड़क पर पड़े रहने से मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल भेज दिया है.

विज्ञापन

कोलेबिरा. कोलेबिरा में सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. शाहपुर पंचायत के पटिया टोली निवासी 22 वर्षीय आनंद डुंगडुंग अपने मित्र के साथ शुक्रवार की शाम स्कूटी से बरवाडीह की ओर जा रहा था.

विज्ञापन

इस क्रम में वह स्कूटी से गिर कर घायल हो गया. आनंद डुंगडुंग को घायल अवस्था में ही छोड़ कर उसका मित्र घटनास्थल से फरार हो गया. इधर, रात भर घटनास्थल पर ही घायल अवस्था में रहने के कारण आनंद की मौत हो गयी.

सुबह ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मृतक के शव अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर हॉस्पिटल सिमडेगा भेज दिया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola