पैसे देने से किया इनकार तो बैंककर्मी पर डंडे से हमला, आरोपी युवक की तलाश

विज्ञापन

युवक ने बैंक कर्मी को मार के किया घायल | Prabhat Khabar Network

कोलेबिरा में पंजाब नेशनल बैंक के एक कर्मी के साथ युवक ने पैसे के विवाद में मारपीट की. घायल कर्मी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस जांच कर रही है.

विज्ञापन

कोलेबिरा. कोलेबिरा स्थित पंजाब नेशनल बैंक के 36 वर्षीय कर्मी अमित कुमार सिंह को एक युवक ने मारपीट कर घायल कर दिया. घायल बैंक कर्मी ने बताया के राजा साहू नामक युवा उनसे पैसे उधार मांगा करता था.

वह पहले कई बार पैसा दे चुका है. पिछले दो दिनों से राजा फिर बैंक कर्मी से पैसे की मांग करने लगा. इस पर बैंक कर्मी ने कहा उसके पास अभी पैसे नहीं हैं. इस बात से नाराज होकर रविवार की सुबह राजा साहू बैंक कर्मी के आवास पहुंचा और डंडे से मार कर घायल कर दिया.

बैंक कर्मी ने इसकी शिकायत थाना में की है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.


विज्ञापन
रथिंद्र गुप्ता

लेखक के बारे में

By रथिंद्र गुप्ता

रथिंद्र गुप्ता कोलेबिरा डेटलाइन से 1998 से प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं. जन सारोकार से संबंधित क्षेत्रों में उनकी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola