कोलेबिरा में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, तिरंगे की शान में रंगे स्कूलों के छात्र
कोलेबिरा में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस | Prabhat Khabar Network
कोलेबिरा में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. स्टेडियम और सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.
कोलेबिरा. कोलेबिरा में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया. इस अवसर पर मुख्य समारोह का आयोजन स्टेडियम में किया गया. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रखंड के विभिन्न सरकारी संस्थान एवं गैर सरकारी संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज आन बान एवं शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. इस मौके पर विभिन्न सरकारी विद्यालयों एवं गैर सरकारी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया.
कोलेबिरा स्टेडियम एवं प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख दूतामी हेमरोम ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया.इसके अलावा बैंक आफ इंडिया परिसर में सुबोध कुमार, कोलेबिरा थाना परिसर में थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार, कोलेबिरा पंचायत सचिवालय में मुखिया अंजना लकड़ा, नवा टोली पंचायत सचिवालय में मुखिया कल्पना देवी, डोेमटोली पंचायत सचिवालय में मुखिया अनीता जड़िया, शाहपुर पंचायत सचिवालय में मुखिया अंकित तिर्की, रसिया पंचायत सचिवालय में मुखिया महिमा लकड़ा, टूटीकेल पंचायत सचिवालय में मुखिया सुशीला डांग ,लचरागढ़ पंचायत सचिवालय में मुखिया जिरेन मड़की, एडेगा का पंचायत सचिवालय में मुखिया जीरन डांग, बंदरचूआ पंचायत सचिवालय में मुखिया विलियम समद, भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष अशोक इंदवार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया.
कोलेबिरा स्टेडियम में विभिन्न विद्यालयों के छात्राओं के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया.जिन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेन, प्रखंड प्रमुख दूतमी हेमरोम, उप प्रमुख सुनीता देवी, अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अनूप कच्छप, कोलेबिरा पंचायत के मुखिया अंजना लकड़ा, उपेंद्र प्रसाद, प्रदीप डे, धनंजय प्रसाद, लाल धन नायक, उमाशंकर प्रसाद, कुमुद बिहारी सारंगी, विनोद कुमार, अमरेंद्र कुमार के अलावे भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रथिंद्र गुप्ता
रथिंद्र गुप्ता कोलेबिरा डेटलाइन से 1998 से प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं. जन सारोकार से संबंधित क्षेत्रों में उनकी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










