मोटरसाइकिल से गिरकर युवक गंभीर घायल, सदर अस्पताल रेफर
कोलेबिरा दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त बाईक. फोटो : प्रभात खबर
कोलेबिरा के लरबा सेमरटोली निवासी रेवन बिलुंग बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे सिमडेगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है.
कोलेबिरा. प्रखंड क्षेत्र में मोटरसाइकिल से गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना में लरबा सेमरटोली निवासी 30 वर्षीय रेवन बिलुंग को चोटें आयी हैं. जानकारी के अनुसार रेवन बिलुंग मोटरसाइकिल से किसी काम के सिलसिले में जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह मोटरसाइकिल समेत सड़क पर गिर पड़ा. हादसे में उसके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आयीं.
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल रेवन बिलुंग को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलेबिरा पहुंचाया गया. यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति की जांच कर प्राथमिक उपचार किया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा रेफर कर दिया.
परिजनों के अनुसार घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है. हादसे के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए