जोड़ा बैल के स्थान पर किसानों को दिया गया जोड़ा बच्छा
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 08 Jun 2026 10:03 PM
जोड़ा बैल के स्थान पर किसानों को दिया गया जोड़ा बच्छा
कुरडेग. पशुपालन सहकारिता विभाग द्वारा किसानों के बीच अनुदान में जोड़ा बैल के स्थान पर बच्छा का वितरण किया गया. इस मौके पर चार किसानों को जोड़ा बच्छा दिया गया. किसान समीर लकड़ा, जोर्ज लकड़ा, , कमल लोहरा व कलिन्द्र कोरवा ने कहा कि सरकार की ओर से जोड़ा बैल के नाम पर फार्म भराया गया था. लेकिन बैल सप्लायर द्वारा जोड़ा बैल के जगह जोड़ा बच्छा दिया गया. किसानों ने कहा कि जोड़ा बच्छा की काफी सेवा करनी पड़ती है. जोताई के लिए हम किसानों को दो तीन वर्ष तक बच्छा की देख रेख व सेवा करना पडेगा. इधर सप्लायर इरफान अंसारी का कहना है कि ऊपर से ही आदेश है कि जोड़ा बच्छा देना है. इसलिए किसानों को जोड़ा बच्छा दिया गया.साथ ही इसके एवज में 10 प्रतिशत राशि जमा करायी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










