नाबालिग लड़की से गैंगरेप करने वाले तीन युवक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 May 2017 4:33 PM
सिमडेगा : सामूहिक बलात्कार के आरोप में बांसजोर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना बांसजोर थाना के सिहरजोर गांव में घटी थी. गांव की ही एक लड़की घर से कुछ दूरी पर काम कर रही थी. इसी बीच गांव के ही तीन युवक संजय टोपनो, मुकेश बिलुंग, जेवियर लुगून लड़की को […]
सिमडेगा : सामूहिक बलात्कार के आरोप में बांसजोर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना बांसजोर थाना के सिहरजोर गांव में घटी थी. गांव की ही एक लड़की घर से कुछ दूरी पर काम कर रही थी. इसी बीच गांव के ही तीन युवक संजय टोपनो, मुकेश बिलुंग, जेवियर लुगून लड़की को जबरन अपने साथ पास के जंगल मे ले गए.तीनों युवकों ने नाबालिग लड़की से बलात्कार किया.
लड़की ने घटना की जानकारी अपने घरवालों को दी. मामले को लेकर गांव में पंचायती हुई. पंचायती में मामले को दबाने का प्रयास किया गया. इसमें ठोस निर्णयनहींहोता देख लड़की के परिजनों ने बांसजोर थाने में सामूहिक बलात्कार के आरोप में संजय टोपनो, मुकेश बिलुंग, जेबीयर लुगून के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज कराया. पुलिस ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
एसपी राजीव रंजन सिंह ने इस संबंध में बताया कि बलात्कार के आरोप में पकड़े गएतीनों आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










