Instagram चैट्स की सेफ्टी अब गई, Meta हटा रहा सिक्योरिटी फीचर

Updated:
विज्ञापन
Instagram

इंस्टाग्राम चैट्स से हटेगा सिक्योरिटी फीचर

Instagram यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव आने वाला है. जल्द ही Meta प्लेटफॉर्म पर मिलने वाला सिक्योरिटी फीचर बंद करने वाला है. इसके बाद इंस्टाग्राम की निजी चैट्स पहले की तरह पूरी तरह सुरक्षित नहीं रहेंगी.

विज्ञापन

अगर आप Instagram पर किसी से प्राइवेट चैट करते हैं और मानते हैं कि आपकी बातचीत पूरी तरह सुरक्षित है, तो अब थोड़ा सतर्क होने की जरूरत है. क्योंकि, Meta ने Instagram के एक अहम प्राइवेसी फीचर को बंद करने का फैसला किया है. इसके बाद प्लेटफॉर्म पर होने वाली निजी चैट पहले की तरह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड नहीं रहेंगी. यानी आने वाले समय में Instagram पर भेजे गए मैसेज उतने सुरक्षित और निजी नहीं माने जाएंगे, जितने पहले हुआ करते थे.

8 मई 2026 से बंद हो जाएगा यह फीचर

Instagram की पैरेंट कंपनी Meta ने कन्फर्म किया है, कि 8 मई 2026 से Instagram का End-to-End Encryption (E2EE) मैसेजिंग फीचर बंद कर दिया जाएगा. इसके बाद प्लेटफॉर्म पर एन्क्रिप्टेड चैट्स सपोर्ट नहीं होंगी.

क्या होता है एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन?

End-to-End Encryption एक ऐसा सुरक्षा सिस्टम है, जिसमें मैसेज केवल भेजने वाला और पाने वाला ही पढ़ सकता है. यहां तक कि प्लेटफॉर्म चलाने वाली कंपनी भी इन मैसेज को नहीं देख सकती.

2023 में शुरू हुआ था यह फीचर

रिपोर्ट के मुताबिक, Instagram ने दिसंबर 2023 में एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग शुरू की थी. यह Meta की उस स्ट्रैटेजी का हिस्सा था, जिसमें वह अपने ऐप्स में प्राइवेसी बढ़ाना चाहता था. लेकिन अब कंपनी ने इस फीचर को हटाने का फैसला किया है. Meta के अनुसार, बहुत कम यूजर्स इस फीचर का इस्तेमाल कर रहे थे, इसलिए इसे बंद किया जा रहा है.

यूजर्स के लिए क्या बदलेगा?

फीचर हटने के बाद Instagram पर भेजे गए मैसेज एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड नहीं होंगे. इसका मतलब है कि तकनीकी रूप से Meta मैसेज कंटेंट तक पहुंच सकता है, खासकर मॉडरेशन या सुरक्षा कारणों से. Instagram ने यह भी बताया है, कि जिन यूजर्स की एन्क्रिप्टेड चैट्स हैं, उन्हें ऐप में नोटिफिकेशन मिलेगा. उन्हें सलाह दी जाएगी कि 8 मई 2026 से पहले अपनी जरूरी चैट्स या मीडिया डाउनलोड कर लें. हालांकि, अगर यूजर्स ने लंबे समय से Instagram अपडेट नहीं किया है, तो डाउनलोड ऑप्शन इस्तेमाल करने से पहले ऐप अपडेट करना पड़ सकता है.

क्यों लिया गया यह फैसला?

Meta ने एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग हटाने की पूरी वजह साफ नहीं बताई है, लेकिन माना जा रहा है कि इसके पीछे ऑनलाइन सेफ्टी और सरकारी दबाव एक बड़ा कारण है. दुनिया के कई देशों में सरकारें इस बात को लेकर चिंतित हैं, कि एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म्स पर चाइल्ड एक्सप्लॉइटेशन या गैरकानूनी एक्टिविटी छिप सकती हैं. अगर मैसेज एन्क्रिप्टेड नहीं होंगे, तो टेक कंपनियां हानिकारक कंटेंट को स्कैन करके उस पर कार्रवाई कर सकती हैं.

WhatsApp और Messenger पर क्या असर पड़ेगा?

Instagram के इस फैसले के बाद लोगों के मन में सवाल उठने लगा है, कि क्या Meta के दूसरे प्लेटफॉर्म जैसे WhatsApp और Facebook Messenger पर भी इसका असर पड़ेगा? फिलहाल WhatsApp में End-to-End Encryption डिफॉल्ट रूप से मौजूद है, इसलिए वहां तुरंत कोई बदलाव होने की जानकारी नहीं दी गई है.

यह भी पढ़ें: ऐसे छिपाएं Instagram Online Activity, कोई नहीं देख पाएगा कब थे एक्टिव

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola