पश्चिम बंगाल 2021 चुनाव परिणाम : टीएमसी 213, बीजेपी 77, पढ़ें पूरा विश्लेषण

Updated at : 15 Mar 2026 6:45 AM (IST)
विज्ञापन
Pashchim Bangal 2021 Chunav Parinam

Pashchim Bangal 2021 Chunav Parinam: 2021 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने 213 सीटें जीतीं और ममता बनर्जी ने लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बनीं. बीजेपी ने 77 सीटें जीतकर मुख्य विपक्षी पार्टी बनी. भाजपा के वोट शेयर में बड़ा उछाल आया. उसे चुनाव में 38 प्रतिशत मत मिले. टीएमसी का मत प्रतिशत 48 रहा. जानिए, सीट और वोट शेयर में आया बदलाव बंगाल चुनाव 2026 के लिए क्या संकेत दे रहे हैं.

विज्ञापन

Pashchim Bangal 2021 Chunav Parinam: 2021 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव ने राजनीतिक इतिहास रच दिया. ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने जबरदस्त वापसी करते हुए सत्ता बरकरार रखी, जबकि बीजेपी ने अपनी सीटों में भारी इजाफा किया लेकिन बहुमत से काफी दूर रह गयी. कुल 294 सीटों (292 सीटों पर मार्च-अप्रैल में चुनाव हुए) वाली इस जंग में टीएमसी ने भारी बहुमत हासिल किया. 2021 के बंगाल चुनाव में टीएमसी की यह लगातार तीसरी जीत थी. यह चुनाव 8 चरणों में हुआ और परिणाम 2 मई 2021 को आये. इस चुनाव में टीएमसी की ‘किलेबंदी’ और ‘बंगाली अस्मिता’ का नारा कामयाब रहा.

2021 चुनाव के नतीजे

कुल सीटें294 (292 पर मतदान, 2 सीटों पर बाद में)
टीएमसी213 सीटें (वोट शेयर करीब 48%)
बीजेपी77 सीटें (वोट शेयर करीब 38%)
अन्य2 सीटें (इंडियन सेक्युलर फ्रंट और निर्दलीय)
लेफ्ट फ्रंट और कांग्रेस0 सीटें

2021 में 2016 से बेहतर रहा तृणमूल कांग्रेस का प्रदर्शन

टीएमसी का प्रदर्शन पिछले चुनाव यानी वर्ष 2016 की तुलना में बेहतर रहा. 2021 में उसने 213 सीटों पर जी दर्ज की. बीजेपी ने भी 2021 के चुनावों में शानदार प्रदर्शन किया. यह अब तक का उसका सबसे बढ़िया परफॉर्मेंस था. वर्ष 2016 में पार्टी ने सिर्फ 3 सीटों पर जीत दर्ज की थी. 2021 में उसके रिकॉर्ड 77 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की. उसका वोट शेयर 38 प्रतिशत पहुंच गया.

टीएमसी की जीत के प्रमुख कारण

ममता बनर्जी ने कल्याणकारी योजनाओं, महिला सशक्तिकरण और ‘बंगाल की बेटी’ वाली छवि पर जोर दिया. पार्टी ने ग्रामीण इलाकों में मजबूत पकड़ बनाये रखी और अल्पसंख्यक-महिला वोट बैंक को साधा. कई सीटों पर टीएमसी ने 10,000+ वोटों से आसानी से जीत दर्ज की. हालांकि, नंदीग्राम में ममता बनर्जी खुद चुनाव हार गयीं (भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से), लेकिन कुल मिलाकर पार्टी की रणनीति कामयाब रही.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बीजेपी के प्रदर्शन में सुधार, लेकिन लक्ष्य अधूरा

बीजेपी ने वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव के बाद राज्य में संगठन का तेजी से विस्तार किया. पार्टी ने उत्तर बंगाल, सीमावर्ती इलाकों और कुछ शहरी क्षेत्रों में मजबूत आधार बनाया. वोट शेयर में 2016 से 30 प्रतिशत से अधिक का उछाल आया, लेकिन टीएमसी की जमीनी ताकत और स्थानीय मुद्दों पर पकड़ के आगे बीजेपी टिक न सकी. कई बड़े चेहरे चुनाव हार गये. पार्टी बहुमत के लिए जरूरी 147 सीटें जीतने से बहुत दूर रही. हालांकि, 77 सीटें जीतकर उसने बंगाल विधानसभा में मुख्य विपक्षी पार्टी का दर्जा हासिल किया.

इसे भी पढ़ें : दक्षिण हावड़ा विधानसभा : SIR में कट गये 59509 वोटर के नाम, TMC या BJP किसका बिगड़ेगा खेल?

36 सीटों पर जीत-हार का अंतर 5 प्रतिशत से भी कम

उत्तर बंगाल में बीजेपी ने कई सीटें जीतीं, जबकि दक्षिण बंगाल में टीएमसी का दबदबा कायम रहा. करीब 36 सीटों पर जीत और हार का अंतर 5 प्रतिशत से भी कम था. कुल मिलाकर 200 से अधिक सीटों पर टीएमसी ने बड़ी जीत दर्ज की. बीजेपी ने कुछ क्षेत्रों में सत्तारूढ़ दल को मजबूत चुनौती दी.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को दी गारंटी, TMC पर लगाये घुसपैठ को बढ़ावे देने के आरोप

2021 vs 2026 के संकेत

वर्ष 2021 में ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) की 213 सीटों पर जीत ने ममता बनर्जी को बंगाल में मजबूत बनाया, लेकिन बीजेपी ने 77 सीटें जीतकर संदेश दिया कि वर्ष 2026 का चुनाव ममता दीदी के लिए बहुत आसान नहीं होने वाला है. बीजेपी का 38 प्रतिशत का वोट बैंक राज्य में उसका बड़ा आधार है. 2026 में एंटी-इनकम्बेंसी, युवा बेरोजगारी और नये मुद्दों से यह अंतर कम या ज्यादा हो सकता है. वर्ष 2021 की जीत टीएमसी की ताकत दिखाती है, तो बीजेपी का उभार बताता है कि बंगाल अब दो-ध्रुव में बंट चुका है. हालांकि, कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों को, जिनका 2021 में खाता भी नहीं खुला था, उन्हें इस बार पूरी तरह से नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव 2026 की उल्टी गिनती शुरू, जानें कब से लगेगी आचार संहिता और क्या होगा असर

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का शेड्यूल कब जारी होगा?

बंगाल चुनाव 2026: क्या आपका नाम भी कट गया है? ऐसे चेक करें फाइनल वोटर लिस्ट में अपना नाम

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: टीएमसी बनाम बीजेपी – 294 सीटों की जंग में कौन मारेगा बाजी?

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola