राष्ट्रीय लोक अदालत से लोगों को त्वरित व सुलभ न्याय मिलता है :पीडीजे

Updated at : 14 Mar 2026 10:35 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत से लोगों को त्वरित व सुलभ न्याय मिलता है :पीडीजे

21,183 मामलों को निपटारा आपसी सहमति से किया गया.

विज्ञापन

21,183 मामलों को निपटारा आपसी सहमति से किया गया. सिमडेगा. झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर शनिवार को सिमडेगा व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. राज्य स्तर पर राष्ट्रीय लोक अदालत का ऑनलाइन उद्घाटन न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद,कार्यकारी अध्यक्ष, झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार ने किया. स्थानीय स्तर पर लोक अदालत का उद्घाटन प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार सिन्हा,उपायुक्त कंचन सिंह,पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे,एडीजे नरंजन सिंह तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव मरियम हेमरोम सहित अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत न्याय प्राप्ति का एक प्रभावी माध्यम है. उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से लोगों को त्वरित,सस्ता और सुलभ न्याय मिलता है तथा आपसी समझौते के आधार पर विवादों का समाधान होने से समाज में आपसी सौहार्द और विश्वास भी मजबूत होता है. उन्होंने लोगों से अपने मामलों के समाधान के लिए लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की. राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी समझौते के आधार पर कुल 21,183 मामलों को निबटारा आपसी सहमति से किया गया. इन मामलों में कुल एक करोड़ 15 लाख 61 हजार 603 रुपये की समझौता राशि तय की गयी. निष्पादित मामलों में बैंक से संबंधित 358 मामले,बिजली से संबंधित 12 मामले,मोटर दुर्घटना से संबंधित 6 मामले,चेक बाउंस से संबंधित मामले तथा अन्य आपराधिक प्रकृति के 47 मामले शामिल थे. साथ ही प्री लिटिगिशन से जुड़े 20759 मामले शामिल थे. राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन के लिए कुल छह बेंचों का गठन किया गया था. पहले बेंच में एडीजे नरंजन सिंह के साथ अधिवक्ता कैलाश प्रसाद एवं रामप्रीत प्रसाद शामिल थे. दूसरे बेंच में सीजेएम निताशा बारला के साथ अधिवक्ता प्रद्युमन सिंह एवं संत प्रसाद सिंह मौजूद थे. तीसरे बेंच में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सुभाष बाड़ा के साथ अधिवक्ता सुरेश प्रसाद एवं असिस्टेंट एलएडीसीएस सुकोमल शामिल थे. चौथी बेंच में सदर अंचल अधिकारी इम्तियाज अहमद,अंचल निरीक्षक किरण डांग एवं अधिवक्ता सरयू बड़ाइक, पांचवीं बेंच में स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष रमेश कुमार श्रीवास्तव,सदस्य लक्ष्मीकांत प्रसाद एवं प्रिय रंजन कुमार एवं छठी बेंच में उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष रविंद्र कुमार तथा अधिवक्ता विपिन शामिल रहे. इधर राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा),जिला पुलिस,समाज कल्याण विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा व्यवहार न्यायालय परिसर में स्टॉल लगाए गए थे. इन स्टॉलों के माध्यम से आम लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी और लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया. राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्घाटन अवसर पर अपर समाहर्ता ज्ञानेंद्र,एसडीओ प्रभात रंजन ज्ञानी सहित कई अधिकारी,अधिवक्ता और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola