हॉकी झारखंड के महासचिव बने मनोज कोनबेगी, खेल प्रेमियों ने दी बधाई

Author Ravikant|Edited by Pradip Kumar Mahto
Updated:
विज्ञापन

महासचिव का प्रमाण पत्र लेते मनोज कोनबेगी

सिमडेगा के वरिष्ठ खेल प्रशासक मनोज कोनबेगी हॉकी झारखंड के निर्विरोध महासचिव चुने गए। खेल प्रेमियों ने इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।

विज्ञापन

सिमडेगा: सिमडेगा के वरिष्ठ खेल प्रशासक मनोज कुमार प्रसाद उर्फ मनोज कोनबेगी के हॉकी झारखंड का महासचिव निर्विरोध निर्वाचित होने पर जिले में खुशी की लहर है. खेल प्रेमियों, हॉकी खिलाड़ियों और जिला हॉकी संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे सिमडेगा के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है. मनोज कोनबेगी लंबे समय से झारखंड में हॉकी के विकास के लिए सक्रिय रहे हैं. उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उनके प्रयासों से सिमडेगा के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

सिमडेगा को देश की हॉकी नर्सरी के रूप में स्थापित करने में भी मनोज कोनबेगी का योगदान अहम माना जाता है. भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे सहित जिले की कई खिलाड़ी आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं. हाल ही में विश्व कप के लिए घोषित भारतीय महिला हॉकी टीम में भी सिमडेगा की तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जिसे जिले के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. मनोज कोनबेगी इससे पहले हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष तथा सिमडेगा जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं. उनके कार्यकाल में जिले में हॉकी को नई दिशा मिली और ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई पहल की गईं.

हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि मनोज कोनबेगी के महासचिव बनने से राज्य में हॉकी को और मजबूती मिलेगी तथा जमीनी स्तर पर खेल के विकास को नई गति मिलेगी. मनोज कोनबेगी के निर्विरोध महासचिव चुने जाने पर जिला हॉकी संघ के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola