कनारोवा-टाटी के बीच नवनिर्मित लाइन-2 का रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

हटिया-राउरकेला रेलखंड के दोहरीकरण के तहत कनारोवा और टाटी के बीच नवनिर्मित लाइन-2 का रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने बारीकी से निरीक्षण किया.

विज्ञापन

बानो (सिमडेगा): हटिया-राउरकेला रेलखंड के दोहरीकरण कार्य के तहत कनारोवा और टाटी रेलवे स्टेशनों के बीच नवनिर्मित संयुक्त लाइन-2 का रेलवे सुरक्षा आयुक्त, दक्षिण-पूर्व सर्किल सुमित सिंघल ने निरीक्षण किया. इस दौरान रेलवे अधिकारियों की टीम ने नवनिर्मित रेल लाइन की सुरक्षा और तकनीकी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

यार्ड, प्वाइंट और सिग्नल व्यवस्था की जांच

निरीक्षण टीम ने कनारोवा-टाटी स्टेशनों के बीच रेलवे यार्ड, प्वाइंट, क्रॉसिंग, संकेत व्यवस्था और रेल पथ समेत विभिन्न तकनीकी पहलुओं की जांच की. अधिकारियों ने रेल लाइन की स्थिति और निर्धारित सुरक्षा मानकों का भी परीक्षण किया.

ये भी पढ़ें- Sudivya Kumar Sonu Live Update: गिरिडीह पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार, थोड़ी देर में सुदिव्य सोनू होंगे पंचतत्व में विलीन

113 किलोमीटर रेलखंड में दोहरीकरण पूरा

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, हटिया से आगे करीब 113 किलोमीटर रेलखंड पर दोहरी लाइन का कार्य पूरा हो चुका है. अब टाटी रेलवे स्टेशन से परबा टोनिया स्टेशन के बीच लगभग आठ किलोमीटर रेलखंड में दोहरीकरण का कार्य शेष है. इस कार्य को युद्ध स्तर पर पूरा करने का प्रयास जारी है.

अधिकारियों ने ली प्रगति और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी

निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक, रांची हेमराज मीना, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी हरि प्रकाश त्रिपाठी, कनारोवा स्टेशन मास्टर बिनोद कुमार समेत रेलवे के अन्य अधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने दोहरीकरण कार्य की प्रगति के साथ सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित जानकारी भी ली.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola