मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने जताया शोक
विधायक विक्सल कोंगाडी | Prabhat Khabar Network
झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने इसे राज्य के लिए बड़ी क्षति बताया है.
सिमडेगाः झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है.
आपके शहर में
जनसमस्याओं के प्रति थे संवेदनशील
विधायक कोंगाड़ी ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू अच्छे व्यक्तित्व के धनी और जनसमस्याओं के प्रति बेहद संवेदनशील नेता थे. वे लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते थे और उनके त्वरित समाधान के लिए तत्पर रहते थे. नगर विकास से जुड़े विषयों को लेकर भी उनका दृष्टिकोण स्पष्ट और जनहितकारी था.
राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में बड़ी रिक्तता
उन्होंने कहा कि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में बड़ी रिक्तता उत्पन्न हुई है. जनसेवा के प्रति उनका समर्पण और उनके कार्यों को लंबे समय तक याद किया जायेगा. उन्होंने कहा कि उनके निधन से राज्य ने एक संवेदनशील और जनहित के प्रति समर्पित नेता खो दिया है.
परिजनों को धैर्य देने की कामना
विधायक कोंगाड़ी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. साथ ही शोक संतप्त परिजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों को इस दुख की घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की.
ये भी पढ़ें- हज 2027: चयनित यात्रियों को अब करानी होगी दो बार मेडिकल जांच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए