हज 2027: चयनित यात्रियों को अब करानी होगी दो बार मेडिकल जांच

Updated:
विज्ञापन

हज 2027 के लिए चयनित यात्री 15 सितंबर तक अपनी मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस सर्टिफिकेट अनिवार्य रूप से जमा करें. गलत जानकारी देने पर चयन रद्द हो सकता है.

विज्ञापन

रांचीः हज 2027 के लिए अस्थायी रूप से चयनित यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस सर्टिफिकेशन को लेकर राज्य हज समिति ने दिशा-निर्देश जारी किये हैं. हज कमेटी ऑफ इंडिया और अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के नियमों के अनुसार सभी चयनित आजमीने-हज को दो चरणों में मेडिकल जांच कराना अनिवार्य होगा. पहली जांच चयन के समय, जबकि दूसरी यात्रा से ठीक पहले की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

सभी चयनित यात्रियों को 15 सितंबर तक प्राथमिक मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट के साथ बैंक पे-इन-स्लिप या ऑनलाइन भुगतान की रसीद हज कमेटी ऑफ इंडिया के पोर्टल पर अपलोड करनी होगी. जिन यात्रियों को ऑनलाइन अपलोड करने में परेशानी हो, वे आवश्यक दस्तावेज राज्य हज समिति के कार्यालय में भी जमा कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Sudivya Kumar Sonu Live Update: गिरिडीह पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार, थोड़ी देर में सुदिव्य सोनू होंगे पंचतत्व में विलीन

मूल प्रमाण पत्र संभालकर रखना होगा

राज्य हज समिति ने यात्रियों को निर्देश दिया है कि मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट और जांच से संबंधित सभी मूल रिपोर्ट सुरक्षित रखें. दूसरे चरण की मेडिकल स्क्रीनिंग और टीकाकरण के दौरान इन दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है.

समिति ने स्पष्ट किया है कि मेडिकल जांच के दौरान गलत जानकारी देने अथवा किसी बीमारी को छिपाने की स्थिति में चयन रद्द किया जा सकता है. साथ ही जमा राशि जब्त करने के अलावा नियमानुसार कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है. समिति ने सभी चयनित यात्रियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर मेडिकल जांच और प्रमाण पत्र से जुड़ी प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है, ताकि हज यात्रा की आगे की प्रक्रिया समय पर शुरू की जा सके.

सरकारी अस्पताल में ही करानी होगी पहली जांच

पहले चरण की मेडिकल स्क्रीनिंग केवल निर्धारित सरकारी अस्पतालों में एलोपैथिक मेडिकल ऑफिसर से करानी होगी. इसके लिए सभी सदर अस्पताल और अन्य सरकारी अस्पतालों में मेडिकल जांच की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है. यात्री निर्धारित सरकारी अस्पताल में जांच कराने के बाद मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र प्राप्त कर उसे हज कमेटी ऑफ इंडिया के पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- हाईकोर्ट का फैसला: 30 जून को रिटायर कर्मियों को मिलेगा नोशनल वेतनवृद्धि का लाभ

राज्य से हज पर जाएंगे 1769 यात्री

इस बार झारखंड से कुल 1769 हज यात्री हज यात्रा पर जाएंगे. राज्य हज समिति ने सभी चयनित यात्रियों से मेडिकल जांच समेत अन्य जरूरी प्रक्रियाएं समय पर पूरी करने की अपील की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola