सावधान! आज से 18 मार्च तक झारखंड के कई जिलों में हो सकती है भारी बारिश, गिरेगी बिजली

Updated:
विज्ञापन

झारखंड में आज से बारिश के आसार.

Jharkhan Weather Alert: झारखंड में 15 से 18 मार्च तक मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी हुई है. कई जिलों में तेज आंधी, वज्रपात और बारिश की संभावना है. 30 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी है. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

Jharkhan Weather Alert: झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने 15 से 18 मार्च तक राज्य के कई जिलों में आंधी, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना जतायी है. विभाग के अनुसार अलग-अलग क्षेत्रों में 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. इस दौरान कई स्थानों पर गर्जन और बिजली गिरने की भी आशंका है.

आपके शहर में

विज्ञापन

15 मार्च को इन क्षेत्रों में आंधी और वज्रपात की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 15 मार्च को राज्य के उत्तरी मध्य, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गरज के साथ आंधी और वज्रपात की स्थिति बन सकती है. इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. वहीं, उत्तर-पूर्वी झारखंड के कुछ जिलों में भी मौसम का असर देखा जा सकता है. यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और गर्जन के साथ बारिश की संभावना जतायी गयी है.

16 मार्च को पूर्वी झारखंड में तेज आंधी का अलर्ट

16 मार्च को राज्य के पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों में मौसम का असर अधिक देखने को मिल सकता है. इन क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है. कई स्थानों पर हवा की गति झोंकों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. मौसम विभाग ने पश्चिमी झारखंड के कुछ इलाकों में भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और वज्रपात की संभावना जतायी है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गयी है.

17 मार्च को लगभग पूरे राज्य में मौसम का असर

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 17 मार्च को झारखंड के लगभग सभी जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ आंधी और वज्रपात की स्थिति बन सकती है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. विशेषज्ञों का कहना है कि इस दौरान अचानक मौसम बदल सकता है. दोपहर या शाम के समय तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में नशे के कारोबारियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, जिलों में स्पेशल टास्क फोर्स बनाएगी सरकार

18 मार्च को भी कई जिलों में जारी रहेगा असर

18 मार्च को राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों को छोड़कर अधिकांश हिस्सों में मौसम का असर बना रह सकता है. शेष क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज के साथ आंधी और वज्रपात की संभावना जतायी गयी है. इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में होमगार्ड बहाली की डेट जारी, चतरा जिले में 28 मार्च से 18 अप्रैल तक परीक्षा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola