कोलेबिरा विधायक ने स्वास्थ्य संबंधित कई मांगें रखीं

Updated:
विज्ञापन
कोलेबिरा विधायक ने स्वास्थ्य संबंधित कई मांगें रखीं

कोलेबिरा विधायक ने स्वास्थ्य संबंधित कई मांगें रखीं

विज्ञापन

सिमडेगा. कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी ने शून्यकाल में स्वास्थ्य समस्याओं के लेकर कई मांग रखीं. विधायक ने कहा कि सदर अस्पताल में मशीनरी और विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं होने से आम जनता को घोर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि हमेशा दुर्घटना होते रहती है. प्रायः जख्मी होने के साथ शरीर के हड्डी का भी टूट फूट होते रहता है. फलस्वरूप सदर अस्पताल में मशीनों कमी के कारण गरीब मरीज का समुचित इलाज नहीं हो पाता है. इसी प्रकार अल्ट्रा साउंड मशीन तो सरकार द्वारा उपलब्ध करा दिया गया है, परंतु उसको संचालित करने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं है, जिससे मशीन दिखावे का सामान बनकर रह गयी है. गरीबों की बहुत सी जांच पैथोलाजिस्ट नहीं होने के कारण नहीं हो पा रहा है. जलडेगा प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस नहीं होने से परिजनों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.उन्होंने सदन के माध्यम इन सारी बिन्दुओं पर ध्यान आकृष्ट करते हुए समाधान करने की मांग की.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola