हॉकी के सेमीफाइनल मैच का बच्चों ने सीधा प्रसारण देखा

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 14 Mar 2026 10:34 PM

विज्ञापन

हॉकी के सेमीफाइनल मैच का बच्चों ने सीधा प्रसारण देखा

विज्ञापन

सिमडेगा. एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 क्वालिफायर के तहत हैदराबाद में खेले जा रहे सेमीफाइनल मैच का सीधा प्रसारण गोंडवाना खेल छात्रावास, सिमडेगा में युवा खिलाड़ियों को दिखाया गया. इसके लिए विशेष रूप से प्रोजेक्टर की व्यवस्था की गयी थी. सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम का सामना इटली से हुआ. जिसमें भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1–0 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया. इस मैच में सिमडेगा की प्रतिभाशाली खिलाड़ी सलीमा टेटे और ब्यूटी डुंगडुंग के साथ खूंटी जिले की निक्की प्रधान भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रही थीं. मैच के दौरान छात्रावास में 100 से अधिक उभरते खिलाड़ियों ने एक साथ बैठकर मुकाबले का आनंद लिया. इस अवसर पर हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी, कोषाध्यक्ष कमलेश्वर मांझी तथा कोच राजू मांझी भी मौजूद रहे. उन्होंने मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ियों की तकनीक, रणनीति और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी. हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने कहा कि इस प्रकार के प्रयासों से जिले के युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल की समझ विकसित होगी और भविष्य में वह भी देश के लिए बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होंगे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola