मकान बनाने के नाम पर 26 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
मकान बनाने के नाम पर 26 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

मकान बनाने के नाम पर 26 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

वरीय संवाददाता,सिमडेगा मकान निर्माण के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. 2 जनवरी 2026 को अर्जुन गोप (पिता स्व. बालमुकुंद गोप), ग्राम केशीपारा, थाना गुमला, जिला गुमला का निवासी, सिमडेगा के डिफेंस कॉलोनी स्थित आनंदी खेस (पति मैक्सीमस लच्छा) के घर पहुंचा. उसने स्वयं को मलिकार्जुन ट्रेडिंग एंड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड का मालिक बताते हुए मात्र 11 लाख रुपये में चार बेडरूम वाला मकान बनाने का झांसा दिया. आरोपी ने इस तरह का लालच देकर आनंदी खेस से 11 लाख रुपये, कुसुम कुल्लू से 6 लाख रुपये और मंजुला खेस्स से 9 लाख रुपये, कुल मिलाकर 26 लाख रुपये ठग लिए और इसके बाद फरार हो गया. मामले को लेकर सिमडेगा थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की. जांच के दौरान यह भी पता चला कि आरोपी छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर और बलरामपुर जिला के साथ-साथ गुमला जिले में भी इसी तरह की ठगी की घटनाओं में संलिप्त रहा है. गिरफ्तारी के डर से वह लंबे समय से फरार चल रहा था. पुलिस ने तकनीकी सहयोग के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola