लू लगने से वृद्ध महिला की मौत
Updated at : 30 Apr 2017 9:23 AM (IST)
विज्ञापन

ठेठइटांगर : थाना क्षेत्र के कोनमेंजरा कुड़पानी गांव के मुंडा टोली पथ पर एक वृद्ध महिला का शव बरामद किया गया. गांव वालों के अनुसार, महिला की मौत लू लगने से हो गयी. बताया जा रहा है कि पांच-छह दिन पूर्व गांव में एक वृद्ध महिला आयी थी. उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी. वह […]
विज्ञापन
ठेठइटांगर : थाना क्षेत्र के कोनमेंजरा कुड़पानी गांव के मुंडा टोली पथ पर एक वृद्ध महिला का शव बरामद किया गया. गांव वालों के अनुसार, महिला की मौत लू लगने से हो गयी. बताया जा रहा है कि पांच-छह दिन पूर्व गांव में एक वृद्ध महिला आयी थी. उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी. वह घरों में मांग कर अपना पेट भर रही थी. आज उस महिला का शव मुंडा टोली में देखा गया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है. ग्रामीणों ने बताया कि महिला की मौत लू लगने से हुई है. महिला दिन भर चिलचिलाती धूप में घूमती रहती थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




