परीक्षा में पास कराने के नाम पर छात्रों से दो-दो सौ रूपये ठगने का मामला आया सामने
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 07 Jun 2026 10:02 PM
परीक्षा में पास कराने के नाम पर छात्रों से दो-दो सौ रूपये ठगने का मामला आया सामने
वरीय संवाददाता
सिमडेगा. नौकरी व कॉलेज में दाखिले को लेकर एंट्रांस परीक्षा में पास कराने के नाम पर युवाओं से पैसे लेकर कथित ठगी के मामले में विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी की सूचना पर प्रशासन हरकत में आया. अनुमंडल पदाधिकारी सुमंत तिर्की सीओ इम्तियाज अहमद के साथ एसएस हाई स्कूल परिसर पहुंचे और वहां कथित तौर पर चल रहे कार्यक्रम की जांच की.
कॉलेज की वैधता जांच के आदेशजांच के दौरान जिस राम गोविंद ग्रुप कॉलेज के नाम पर लोगों से रजिस्ट्रेशन और नौकरी दिलाने की बात कही जा रही थी. उस कॉलेज से संबंधित विस्तृत जांच के आदेश दिये गये हैं. डीइओ और डीएससी को कॉलेज की मान्यता, पंजीकरण एवं अन्य दस्तावेजों की जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है.
एसडीओ सुमंत तिर्की ने बताया कि छात्रों से 200 रुपये लेकर एंट्रेंस एग्जाम और नौकरी का दावा किया जा रहा था. मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर छात्रों से लिये गये पैसे वापस कराये गये हैं. जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. इधर लैपटॉप व अन्य कागजात जब्त कर लिये गये हैं. फिलहाल पुलिस और प्रशासन मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे प्रकरण की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










