75 किलो गांजा के साथ तीन गिरफ्तार
Updated at : 27 Apr 2017 8:19 AM (IST)
विज्ञापन

गांजा ओड़िशा से बिहार ले जाया जा रहा था पकड़े गये सभी आरोपी िबहार के रहनेवाले हैं सिमडेगा : पुलिस की सक्रियता से बुधवार को 75 किलो गांजा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार लोगों में चंदन कुमार (सझौंली रोहतास), मुन्ना कुमार (सझौंली रोहतास) व आदित्य कुमार (नोखा रोहतास) शामिल […]
विज्ञापन
गांजा ओड़िशा से बिहार ले जाया जा रहा था
पकड़े गये सभी आरोपी िबहार के रहनेवाले हैं
सिमडेगा : पुलिस की सक्रियता से बुधवार को 75 किलो गांजा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार लोगों में चंदन कुमार (सझौंली रोहतास), मुन्ना कुमार (सझौंली रोहतास) व आदित्य कुमार (नोखा रोहतास) शामिल हैं. बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि ओड़िशा से गांजा लेकर कुछ लोग झारखंड होते हुए बिहार जानेवाले हैं.
इसी सूचना पर पुलिस तथा सीआरपीएफ के जवानों ने पंडरीपानी के पास मुख्य पथ पर तलाशी अभियान शुरू किया गया. इसी दौरान ओड़िशा की ओर से एक बोलेरो गाड़ी आ रही थी. पुलिस ने चालक को रोकने को इशारा किया, लेकिन बोलेरो में सवार लोग पुलिस को देख कर भागने लगे. पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा. तलाशी के दौरान बोलेरो से 75 किलो गांजा बरामद किया गया और तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में पकड़े गये लोगों ने बताया कि ओड़िशा के बोध से चोरी छिपे गांजा लेकर डेहरी बाजार जा रहे थे.
बोध से धनजी सिंह उर्फ मैनेजर ने बोलेरो में गांजा लोड कराया था. एसपी राजीव रंजन सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर पंडरीपानी में मुख्य पथ पर बोलेरो (ओआर9जे-6094) को जब्त कर लिया गया है. घटना में शामिल नीतीश कुमार व नंदलाल साह की तलाश पुलिस कर रही है. ये दोनों भी बिहार रोहतास के रहने वाले है. अपराधियों के पास से गांजा के अलावा दो मोबाइल भी बरामद किया गया. छापामारी अभियान में ठेठइटांगर थाना प्रभारी बृज कुमार, सीआरपीएफ के सहायक समादेष्टा संजय कुमार, आरक्षी अशोक कुमार यादव, जगदीश मुंडा, बिरसा तिर्की व हलधर महतो सहित अन्य शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




