कलमबंद हड़ताल पर रहे जन सेवक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Mar 2017 8:11 AM
सिमडेगा : प्रखंड कार्यालय के निकट झारखंड राज्य जनसेवक संघ के तत्वावधान में जिले के सभी जनसेवक कलमबंद हड़ताल पर रहे. सभी जनसेवक अपने-अपने प्रखंड कार्यालय के निकट धरने पर बैठे. जनसेवक संघ अपनी 13 सूत्री मांग को पूरा करने की मांग कर रहे हैं. जिसमें बिहार सरकार की तर्ज पर प्रथम एसपी एवं एसीपी […]
सिमडेगा : प्रखंड कार्यालय के निकट झारखंड राज्य जनसेवक संघ के तत्वावधान में जिले के सभी जनसेवक कलमबंद हड़ताल पर रहे. सभी जनसेवक अपने-अपने प्रखंड कार्यालय के निकट धरने पर बैठे. जनसेवक संघ अपनी 13 सूत्री मांग को पूरा करने की मांग कर रहे हैं. जिसमें बिहार सरकार की तर्ज पर प्रथम एसपी एवं एसीपी का लाभ देने, जनसेवकों को पद सोपान आधार पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी के रूप में प्रोन्नति देने , सरकारी आदेश के अनुसार जनसेवक से सिर्फ कृषि संबंधी काम लेने सहित कई मांगें शामिल हैं.
इस मौके पर वक्ताआें ने कहा कि हमारी मांग जायज है. हमारी मांगों पर सरकार शीघ्र ध्यान देते हुए उसे पूरा किया जाये. यदि मांगों का पूरा नहीं किया गया, तो संघ चरणबद्ध आंदोलन करेगा. धरना में मुख्य रूप से अध्यक्ष बिलसन केरकेट्टा, सचिव सूरजमल किड़ो,कोषाध्यक्ष जॉनसन बुढ़, आजाद सिंह, लक्ष्मण मांझी, ग्लेडसन बरला, सामू साहू व दयाल टोपनो सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










