साहस का परिचय देनेवाले प्रेमदान को मिला चेक
Updated at : 22 Mar 2017 8:08 AM (IST)
विज्ञापन

सिमडेगा : अपनी जान जोखिम में डाल कर करीब 40 मतदान कर्मियों की जान बचाने वाले प्रेमदान केरकेट्टा को मुख्यमंत्री राहत कोष से एक लाख का चेक प्रदान किया गया. उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री ने श्री केरकेट्टा को चेक सौंपा. मालूम हो कि 15 फरवरी 2005 को विधान सभा का चुनाव करा कर मतदान कर्मी डीएवी […]
विज्ञापन
सिमडेगा : अपनी जान जोखिम में डाल कर करीब 40 मतदान कर्मियों की जान बचाने वाले प्रेमदान केरकेट्टा को मुख्यमंत्री राहत कोष से एक लाख का चेक प्रदान किया गया. उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री ने श्री केरकेट्टा को चेक सौंपा. मालूम हो कि 15 फरवरी 2005 को विधान सभा का चुनाव करा कर मतदान कर्मी डीएवी स्कूल की बस से लौट रहे थे. इसी क्रम में कोलेबिरा घाटी एस मोड़ के निकट उग्रवादियों ने बस पर गोली बारी शुरू कर दी गयी थी. प्रेमदान केरकेट्टा उक्त बस के चालक थे. उग्रवादियों की गोली से प्रेमदान केरकेट्टा बुरी तरह घायल हो गये थे, इसके बावजूद उन्होंने बस को चलाना नहीं छोड़ा और बस को नियंत्रण में रखते हुए मतदान कर्मियों को सुरक्षित सिमडेगा पहुंचाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




