इंदिरा आवास स्वीकृत करने में मदद करें बीडीओ
Updated at : 21 Mar 2017 8:11 AM (IST)
विज्ञापन

साप्ताहिक जनता दरबार में लोगों ने रखी समस्याएं सिमडेगा : समाहरणालय स्थित उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक सोमवारीय जनता दरबार का आयोजन किया गया. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने जिला के दूर-दराज से आये आम ग्रामीणों की समस्या सुनी़ कुरडेग प्रखंड की गड़ियाजोर पंचायत निवासी चंद्रशेखर यादव ने अपनी 33 वर्षीय बेटी ललिता कुमारी तथा […]
विज्ञापन
साप्ताहिक जनता दरबार में लोगों ने रखी समस्याएं
सिमडेगा : समाहरणालय स्थित उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक सोमवारीय जनता दरबार का आयोजन किया गया. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने जिला के दूर-दराज से आये आम ग्रामीणों की समस्या सुनी़ कुरडेग प्रखंड की गड़ियाजोर पंचायत निवासी चंद्रशेखर यादव ने अपनी 33 वर्षीय बेटी ललिता कुमारी तथा 24 वर्षीय बेटी संतोषी कुमारी की समस्या लेकर उपायुक्त से मिले.
उन्होंने उपायुक्त को बताया कि मेरी दोनों बेटी विकलांग है. रहने के लिए घर नहीं है, व्यवसाय करने के लिए पूंजी नहीं है तथा विकलांग बेटियों के लिए ह्वीलचेयर भी नहीं है. समस्या को देखते हुए उपायुक्त ने दूरभाष से समाज कल्याण पदाधिकारी को बुला कर ह्वीलचेयर उपलब्ध होने पर अविलंब दोनों युवतियों को ह्वीलचेयर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. आवास के संबंध में बीडीओ को इंदिरा आवास स्वीकृत करने में मदद करने का निर्देश दिया.
पेयजल की व्यवस्था के संबंध में पीएचडी के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि आवेदक के मकान के समीप एक चापानल गरमी के पूर्व लगायें. ताइक्वांडो खिलाड़ी दयाराम मेहर ने उपायुक्त से जनता दरबार में मुलाकात कर 22 मार्च को जापान तथा हांगकांग में आयोजित प्रतियोगिता में चयन के संबंध में बताया. साथ ही उपायुक्त से अनुरोध किया कि 22 मार्च को रवानगी के समय बस स्टैंड पर उपस्थित रहें. उपायुक्त ने उन्हें उनके चयन पर बधाई दी तथा कहा यह सिमडेगा तथा राज्य के लिए गौरव की बात है.
समाहरणालय परिसर में ही सादा सामारोह आयोजित कर आपको रवाना किया जायेगा. पारा शिक्षक विष्णु मिंज ने शिक्षा विभाग पर अारोप लगाया कि वर्तमान में नन मैट्रिक के आधार पर मुझे निलंबित कर दिया गया.
साथ ही छह वर्षों का बकाया मानदेय का भी भुगतान नहीं किया गया. उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधीक्षक को अपने कार्यालय कक्ष में बुला कर आवेदक की संचिका प्रस्तुत करते हुए उनके अनुभव एवं सेवा के आधार पर मानदेय भुगतान करने का निर्देश दिया. रोशन राम चयनित सहायक शिक्षक ने उपायुक्त को आवेदन सौंप कर बताया कि मेरा प्रमाण पत्र जांच के लिए निदेशक शिक्षा विभाग को भेजा गया था वहां से प्रमाण पत्र सही पाया गया. किंतु अब तक मुझे पदस्थापन नहीं किया गया.उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को मामले का निष्पादन करने का निर्देश दिया. कौशल्या देवी ने अपने मकान में बिजली विभाग के द्वारा कनेक्शन नहीं देने की शिकायत की.
बोलबा की कुंती देवी ने आंगनबाड़ी सेेविका के पद पर चयन में अनियमितता की शिकायत की. उपायुक्त ने समाज कल्याण पदाधिकारी को जांच कर प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया. इसके अलावे जनता दरबार में वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, इंदिरा आवास, राशन कार्ड, राशन दुकान, खाद्य आपूर्ति, जमीन विवाद, शौचालय, रोजगार, उग्रवादी हिंसा, स्वास्थ्य अनुदान, नियोजन आदि मामलों से संबंधित लगभग 154 लोगों ने उपायुक्त के समक्ष अपनी समस्याएं रखी. डीसी ने जनता दरबार में आये लोेगों से अपील की कि लोग अपने-अपने गांव एवं घरों में शौचालय का निर्माण तथा उपयोग करे़ं इससे बीमारियाें से बचाव एवं गांधीजी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार किया जा सकता है. इस मौके पर स्थापना उपसमाहर्ता उषा मुंडू, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव भी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




