एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में बढ़ेंगी सुविधाएं : डीसी
Updated at : 08 Mar 2017 8:43 AM (IST)
विज्ञापन

सिमडेगा : समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम की रख रखाव एवं सुविधा बढ़ाने को लेकर पदाधिकारियों की बैठक उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में हुई. मौके पर उपायुक्त ने कहा कि हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम को अपग्रेड किया जायेगा. अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेलों में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण दिया […]
विज्ञापन
सिमडेगा : समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम की रख रखाव एवं सुविधा बढ़ाने को लेकर पदाधिकारियों की बैठक उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में हुई.
मौके पर उपायुक्त ने कहा कि हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम को अपग्रेड किया जायेगा. अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेलों में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण दिया जायेगा. स्टेडियम की बेहतर सुरक्षा के लिए सुविधाएं बढ़ायी जायेंगी. उन्होंने ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को को 17 मार्च तक प्राथमिकता के आधार पर स्टेडियम का प्रपोजल तैयार कर समर्पित करने का निर्देश दिया. जिला खेल पदाधिकारी को जांच समिति गठित कर एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम की गुणवत्ता की जांच करने का निर्देश भी दिया.
साथ ही जिस एजेंसी द्वारा स्टेडियम का निर्माण किया गया है, उसे मरम्मत कराने का निर्देश दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त सिमडेगा मनोहर मरांडी, जिला योजना पदाधिकारी गनौरी मोची, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता आरइओ, जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह के अलावा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




