स्वच्छ भारत मिशन 10 माह में 70 हजार शौचालय बनाना है: डीसी

Updated at : 07 Mar 2017 8:35 AM (IST)
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन 10 माह में 70 हजार शौचालय बनाना है: डीसी

शौचालय निर्माण में बाधक तत्वों एवं दलालों पर सीधी कार्रवाई करने का दिया निर्देश सिमडेगा : स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्र में बन रहे शौचालय निर्माण कार्य की समीक्षा समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में की गयी. श्री भजंत्री ने कहा कि नियमित रूप से प्रधानमंत्री कार्यालय, मुख्यमंत्री कार्यालय स्तर […]

विज्ञापन
शौचालय निर्माण में बाधक तत्वों एवं दलालों पर सीधी कार्रवाई करने का दिया निर्देश
सिमडेगा : स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्र में बन रहे शौचालय निर्माण कार्य की समीक्षा समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में की गयी. श्री भजंत्री ने कहा कि नियमित रूप से प्रधानमंत्री कार्यालय, मुख्यमंत्री कार्यालय स्तर पर शौचालय निर्माण की समीक्षा की जा रही हैं. योजना को सही तरीके से एवं लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सरकार की सारी मशीनरी, जनप्रतिनिधि एवं स्वयं सेवी संगठन आदि को समन्वय बना कर कार्य करना होगा. जिला को ओडीएफ बनाने के लिए 70 हजार अतिरिक्त शौचालय का निर्माण 10 माह के अंदर किया जाना है. लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रति माह सात हजार शौचालय का निर्माण करना होगा. हमने प्रखंड विकास पदाधिकरियों को उनके कार्य का बोझ कम करने के लिए अतिरिक्त प्रभार से हटा दिया है.
शौचालय निर्माण में बाधक तत्वों एवं दलालों पर सीधी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. शौचालय निर्माण के लिए जिला को आवंटित 12 करोड़ की प्रोत्साहन राशि का बेहतर उपयोग हो तथा बेहतर गुणवक्ता का शौचालय बने, इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं. सामुदायिक स्तर पर जून में बानो, मार्च में बांसजोर, अगस्त में बोलबा, दिसंबर में जलडेगा, मार्च को केरसई, दिसंबर में कोलेबिरा, जुलाई में कुरडेग, जून में पाकरटांड़, मई में सिमडेगा, दिसंबर में ठेठईटांगर प्रखंड को ओडीएफ घोषित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया. शौचालय निर्माण के बेहतर संचालन के लिए पीपीटी के माध्यम से कृष्णा कुमार द्वारा जानकारी दी गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola