दिल्ली से तेरेसा लकड़ा गिरफ्तार
Updated at : 03 Mar 2017 8:15 AM (IST)
विज्ञापन

मानव तस्करी का आरोप सिमडेगा : सिमडेगा एएचटीयू थाना प्रभारी राजे कुजूर ने मानव तस्करी में लिप्त 20 हजार की इनामी महिला को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया. उसे सिमडेगा लाया गया है. एएचटीयू थाना में तेरेसा लकड़ा (ठेठईटांगर, मारारोमा महतो टोली निवासी) के खिलाफ मानव तस्करी से संबंधित कई मामले दर्ज कराये गये थे. […]
विज्ञापन
मानव तस्करी का आरोप
सिमडेगा : सिमडेगा एएचटीयू थाना प्रभारी राजे कुजूर ने मानव तस्करी में लिप्त 20 हजार की इनामी महिला को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया. उसे सिमडेगा लाया गया है. एएचटीयू थाना में तेरेसा लकड़ा (ठेठईटांगर, मारारोमा महतो टोली निवासी) के खिलाफ मानव तस्करी से संबंधित कई मामले दर्ज कराये गये थे.
तेरेसा 2015 से फरार चल रही थी. इधर एसपी राजीव रंजन के आदेश पर एएचटीयू थाना प्रभारी राजे कुजूर ने दिल्ली अली बिहार में छापामारी कर तेरेसा लकड़ा को गिरफ्तार किया आैर उसे सिमडेगा लेकर पहुंची. राजे कुजूर के साथ सहायक अवर निरीक्षक मुजिबुल हक, आरक्षी अमित कच्छप, महिला आरक्षी चमेली कुजूर व सुखमनी कुमारी भी थीं.
बाक्स
तेरेसा पर 20 हजार का इनाम रखा गया था. तेरेसा द्वारा बहला फुसला कर जिन लड़कियों को ले जाया गया था, उनमें से सतीमा कुमारी, प्रियंका मिंज, मुस्कान उर्फ सलीमा बाड़ा व अशोक बाड़ा को वापस सिमडेगा लाया गया.
राजीव रंजन सिंह, एसपी सिमडेगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




