48 घंटे से मोबाइल टावर पर बैठा है विक्षिप्त युवक
Updated at : 27 Feb 2017 9:05 AM (IST)
विज्ञापन

कोलेबिरा़ : प्रखंड के अघरमा स्थित मोबाइल टावर के काफी उंचाई पर एक युवक पिछले 48 घंटे से बैठा है. उक्त युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है. ग्रामीणों द्वारा काफी प्रयास के बाद भी उक्त युवक टावर से नीचे नहीं आ रहा. टावर के नीचे ग्रामीणों की भीड़ है. उक्त युवक किसी की भाषा नहीं […]
विज्ञापन
कोलेबिरा़ : प्रखंड के अघरमा स्थित मोबाइल टावर के काफी उंचाई पर एक युवक पिछले 48 घंटे से बैठा है. उक्त युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है. ग्रामीणों द्वारा काफी प्रयास के बाद भी उक्त युवक टावर से नीचे नहीं आ रहा. टावर के नीचे ग्रामीणों की भीड़ है.
उक्त युवक किसी की भाषा नहीं समझ पा रहा है और ना ही उसकी भाषा को ही लोग नहीं समझ पा रहे हैं. अत्याधिक भीड़ को देख कर वह और उंचाई पर चला जाता है. ग्रामीण मूकदर्शक बन कर देख रहे हैं. लोग उसे खाने -पीने का सामान भी दे रहे हैं जिसे व सहर्ष स्वीकार भी कर रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि दो-तीन दिन पूर्व उक्त युवक को गांव में इधर-उधर घूमते हुए देखा गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




