दवा से कोई भी बच्चा वंचित नहीं रहे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Feb 2017 9:15 AM
विज्ञापन
सफाई पर विशेष ध्यान देने का आह्वान दवा खिलाने में सहयोग करने की अपील सिमडेगा :एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडीओ […]
विज्ञापन
सफाई पर विशेष ध्यान देने का आह्वान
दवा खिलाने में सहयोग करने की अपील
सिमडेगा :एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडीओ मो फैज अहमद मुमताज, सिविल सर्जन डॉ एजाज अशरफ, जिला शिक्षा पदाधिकारी नीरू पुष्पा टोप्पो उपस्थित थे.
कार्यक्रम का उदघाटन उपायुक्त श्री भजंत्री ने किया. कार्यक्रम में आये विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि कोई भी बच्चा कृमि की दवा अलबेंडाजोल से वंचित नहीं रहे.
दवा खुद भी खायें और दूसरों को दवा खाने के लिए प्रेरित करें. उन्होंने कहा कि इस दवा के सेवन से शरीर में होने वाली कई प्रकार की बीमारियों से हम बच जाते हैं. उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन पर जोर देते हुए कहा कि स्वच्छता अभियान को गंभीरता से लें. स्वच्छ रहेंगे, तभी स्वस्थ रहेंगे. सभी लोगों को सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए. सिविल सर्जन डॉ एजाज अशरफ ने कहा कि कृमि नाशक दवा अलबेंडाजोल छह माह में एक बार लेना जरूरी है.
कृमि संक्रमण से कुपोषण एवं खून की कमी होती है. जिसकी वजह से थकावट होती है और शारीरिक व मानसिक विकास नहीं होता. उन्होंने कहा कि नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र में एवं पांच साल से ऊपर के बच्चों को विद्यालय में अलबेंडाजोल की गोली दी जा रही है. उन्होंने शिक्षकों से कहा कि सभी बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलाने में सहयोग करें. कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यक्रम समन्वयक हाकिम प्रधान ने किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीओ प्रवीण कुमार सिंह, एसीएमओ डॉ घोष, विद्यालय के प्रधानाध्यापक एलिसा सोरेंग, शिक्षक वाइके पांडेय के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










