दुल्हन की निकली बारात दूल्हे वाले बने सराती
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Feb 2017 9:15 AM
विज्ञापन
अनोखी शादी बना चर्चा का विषय सिमडेगा : अमूमन लड़का वाले बारात लेकर लड़की वाले के घर जाते हैं, किंतु यहां शादी का एक अनोखा मामला सामने आया है. लड़की एवं लड़का वालों की मरजी से ही लड़की वाले बारात लेकर लड़का वाले के घर बारात लेकर गये और विधिवत विवाह संपन्न कराया और लड़के […]
विज्ञापन
अनोखी शादी बना चर्चा का विषय
सिमडेगा : अमूमन लड़का वाले बारात लेकर लड़की वाले के घर जाते हैं, किंतु यहां शादी का एक अनोखा मामला सामने आया है.
लड़की एवं लड़का वालों की मरजी से ही लड़की वाले बारात लेकर लड़का वाले के घर बारात लेकर गये और विधिवत विवाह संपन्न कराया और लड़के को विदा करा कर घर ले आये. अब लड़का लड़की वालों के घर ही घर दामाद बन कर रहेगा. यह मामला शहरी क्षेत्र के सामटोली तारापुर का है.
दिव्यांग सिस्का कुल्लू वर्तमान में अंडमान पोर्टब्लेयर में पीएचइडी में कार्यरत है. वह मूल रूप से सामटोली तारापुर की रहनेवाली है. वह दोनों पैर से विकलांग है. उसका रिश्ता सागजोर डुंबरटोली ढिंगुरपानी निवासी अजय सोरेंग से तय हुआ. दोनों परिवार की आपसी सहमति एवं शर्त के मुताबिक लड़की सिस्का कुल्लू की बारात लड़के के घर गयी. ढिंगुरपानी पल्ली स्थित गिरजाघर में विधिवत शादी संपन्न करायी गयी. शादी संपन्न होने के बाद दूल्हे को विदा करा कर लड़की के घर सामटोली लाया गया. शादी का यह अनोखा मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










