गरीबी के कारण पुत्र का नहीं करा पा रहा इलाज
Updated at : 06 Feb 2017 7:46 AM (IST)
विज्ञापन

मेरे बच्चे को बचा लें सिमडेगा : सलडेगा निवासी राजू मेहर अपने 10 वर्षीय पुत्र देव कुमार का इलाज नहीं करा पा रहा है. दिनों-दिन बच्चे की हालत बिगड़ रही है. बड़े अस्पताल में इलाज कराने के लिए राजू के पास पैसे नहीं हैं. राजू का पुत्र सलडेगा राजकीय मध्य विद्यालय में पढ़ता है. दो […]
विज्ञापन
मेरे बच्चे को बचा लें
सिमडेगा : सलडेगा निवासी राजू मेहर अपने 10 वर्षीय पुत्र देव कुमार का इलाज नहीं करा पा रहा है. दिनों-दिन बच्चे की हालत बिगड़ रही है. बड़े अस्पताल में इलाज कराने के लिए राजू के पास पैसे नहीं हैं. राजू का पुत्र सलडेगा राजकीय मध्य विद्यालय में पढ़ता है.
दो फरवरी को वह स्कूल से घर लौटा, तो सांस लेने में तकलीफ की बात कही. राजू बच्चे को लेकर सदर अस्पताल गया. डॉक्टरों ने रिम्स रेफर कर दिया. बच्चे को तीन फरवरी को रिम्स ले जाया गया. रात को एडमिट कर लिया गया, किंतु इलाज शुरू नहीं हुआ. चिकित्सकों ने कहा कि सांस की बीमारी का इलाज यहां नहीं हो पायेगा. राजू बेटे को रानी चिल्ड्रेन अस्पताल ले गया. वहां कहा गया, पहले 15 हजार रुपये जमा करें. राजू के पास रुपये नहीं थे.
रांची में कई जगह पुत्र को लेकर राजू भटकता रहा. पर वह सफल नहीं हुआ. थक-हार कर वह अपने बीमार बच्चे को लेकर पुन: सदर अस्पताल, सिमडेगा ले आया. यहां बच्चे की हालत बिगड़ती जा रही है. राजू ने प्रभात खबर से कहा…अब भगवान ही मेरे बच्चे काे बचा सकता है. बाहर इलाज के लिए पैसे नहीं हैं आैर यहां उसका इलाज नहीं हाे पा रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




