कृषकों को दें किसान क्रेडिट कार्ड
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Feb 2017 8:27 AM
विज्ञापन
सिमडेगा : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में प्रखंड कृषक सलाहकार समिति के अध्यक्षों एवं प्रखंड तकनीकी प्रबंधकों की बैठक उपायुक्त विजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में उपायुक्त ने कहा कि जिले के सभी कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड देना सुनिश्चित करें. सभी किसानों का आवेदन फॉर्म भरने का काम करें. सभी बीटीएम […]
विज्ञापन
सिमडेगा : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में प्रखंड कृषक सलाहकार समिति के अध्यक्षों एवं प्रखंड तकनीकी प्रबंधकों की बैठक उपायुक्त विजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में उपायुक्त ने कहा कि जिले के सभी कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड देना सुनिश्चित करें. सभी किसानों का आवेदन फॉर्म भरने का काम करें.
सभी बीटीएम एवं एटीएम को उपायुक्त ने निर्देश दिया कि केसीसी के लिए 20000 आवेदन पत्र एक सप्ताह में तैयार करें. आत्मा एवं कृषि से संबंधित सभी विभाग समन्वय कर कृषि को रोजगारोन्मुख बनायें. इस दौरान उपस्थित कृषक सलाहकार समिति के अध्यक्षों द्वारा बताया गया कि उदासीनता के कारण केसीसी जरूरतमंदों को नहीं मिल पा रहा है.
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि आवेदन पत्र भर कर आत्मा कार्यालय में भेजें. जिला स्तर से ही एलडीएम के माध्यम से आवेदन पत्र बैंकों को प्रेषित किया जायेगा. सभी किसानों के लिए केसीसी बहुत जरूरी है. बैठक में परियोजना निदेशक आत्मा कृष्ण बिहारी, प्रखंड कृषक सलाहकार समिति अध्यक्ष, बीटीएम व एटीएम के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










