श्रद्धा के साथ की गयी मां शारदे की पूजा
Updated at : 02 Feb 2017 9:09 AM (IST)
विज्ञापन

विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों एवं शैक्षणिक संस्थानों में हुई मां सरस्वती की पूजा, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सिमडेगा : जिले में सरस्वती पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस मौके पर विभिन्न स्कूलों, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थानों एवं प्रतिष्ठानों में मां शारदे की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी तथा प्रसाद का वितरण किया गया. विशेष रूप […]
विज्ञापन
विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों एवं शैक्षणिक संस्थानों में हुई मां सरस्वती की पूजा, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
सिमडेगा : जिले में सरस्वती पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस मौके पर विभिन्न स्कूलों, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थानों एवं प्रतिष्ठानों में मां शारदे की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी तथा प्रसाद का वितरण किया गया. विशेष रूप से विद्यार्थियों में सरस्वती पूजा को लेकर विशेष उत्साह देखा गया. अहले सुबह ही छात्र-छात्राएं तैयार होकर अपने स्कूल व कॉलेज पहुंचे तथा आस्था व श्रद्धा के साथ मां शारदे की पूजा-अर्चना की.
इस मौके पर कई विद्यालयों व कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. गीत-संगीत के धुन पर विद्यार्थी थिरकते नजर आये. सिमडेगा कॉलेज, एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय, एसएस बालिका उच्च विद्यालय, ब्रिलियेंट हाई स्कूल, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा, बिरसा आवासीय विद्यालय सलडेगा टोंगरी टोली, राजकीय मध्य विद्यालय ठाकुरटोली, प्रिंस चौक पूजा पंडाल में बाल संघ द्वारा, श्याम पथ गली में तूफान क्लब द्वारा , सलडेगा रोड बप्पा ग्रुप द्वारा, गांधी मैदान यंग ग्रुप द्वारा, ठाकुरटोली में चंद्रवंशी टेंट हाउस द्वारा मां सरस्वती की आकर्षक प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी. पुरोहितों ने पूजा अर्चना संपन्न करायी.
ठेठइटांगर में सरस्वती पूजा की धूम रही : ठेठइटांगर प्रखंड क्षेत्र में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा श्रद्धापूर्वक की गयी. विभिन्न विद्यालयों सहित अन्य स्थानों पर भी भव्य पंडाल का निर्माण कर मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गयी थी.
पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद का वितरण किया. पूजा-अर्चना करने एवं प्रसाद ग्रहण करने वालों की पूजा पंडालों में भीड़ लगी रही. बाजारटांड़, आदर्श नगर, सरस्वती शिशु मंदिर, पंडरीपानी, टुकुपानी स्कूलटोली, कसडेगा, केरया व ताराबोगा आदि जगहों पर सरस्वती की विशेष धूम रही. ठेठटांगर चौक में आयोजित सरस्वती पूजा को सफल बनाने में यश कुमार, राहुल कुमार, पूनम कुमारी, वसुंधरा, प्रांजल, आदर्श नगर में विक्की कुमार, अमन, नीतीश , कृष, यश, बाजारटोली में अविनाश, विजय सिंह, परमानंद दास, राजा बड़ाइक, ज्योति प्रसाद, अधीर महली, पंडरीपानी में रवींद्र प्रसाद, रोहित नायक,बलदेव प्रधान, तेवारी लकड़ा, कुलदीप बड़ाइक, जयप्रकाश , अघनु, जूही जायसवाल, दीपक , पिंटू आदि ने अहम भूमिका निभायी.
कोलेबिरा में भी सरस्वती पूजा हर्षोल्लास के साथ मनी : कोलेबिरा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में सरस्वती पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस मौके पर विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी तथा प्रसाद का वितरण किया गया.
कई स्थलों पर आकर्षक पंडाल का भी निर्माण किया गया था. प्रखंड के कोंडाकेरा, नवाटोली, कोलेबिरा साहू मुहल्ला,धर्मशाला, पुरनाटोली सरईपानी, सरंगापानी सहित दर्जनों स्थलों पर मां शारदे की पूजा-अर्चना की गयी. वहीं नवाटोली गांव में सरस्वती पूजा के उपलक्ष्य में मेला का भी आयोजन किया गया. इधर, जलडेगा प्रखंड के प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय, एसएस प्लस टू विद्यालय, राजकीय मध्य विद्यालय , नवयुवक संघ कोनमेरला, बालग्रुप कोनमेरला सहित कई क्षेत्रों में उत्साह के साथ सरस्वती पूजा मनायी गयी.
भरनो. प्रखंड मुख्यालय समेत प्रखंड के विभिन्न गांव के सरकारी विद्यालयों, निजी विद्यालयों व सभी शिक्षण संस्थानों में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना भक्तिभाव के साथ की गयी. बुधवार की अहले सुबह से ही स्कूली छात्र-छात्राएं नहा धोकर शिक्षा की देवी मां सरस्वती की पूजा के लिए अपने-अपने स्कूलों, संस्थानों व पूजा पंडालों में पहुंचने लगे. वहां विधि विधान से पूजा-अर्चना की.
भरनो बस्ती स्थित पंडित मोहल्ला में छोटे-छोटे बच्चों ने पंडाल बना कर पूजा की. भरनो बस्ती स्थित विद्या नगर पूजा समिति द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है. वहां मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गयी. वहीं प्रखंड मुख्यालय के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, कन्या विद्यालय, बालक मध्य विद्यालय, प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, प्लस टू उच्च विद्यालय, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मॉडल विद्यालय भरनो समेत अन्य संस्स्थाें में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा की गयी. बस्ती स्थित विद्यानगर पूजा समिति में पूजा को सफल बनाने में अभिषेक गुप्ता, सतीश केसरी, अजय केसरी, बजरंग महतो, नवीन केसरी, सूरज केसरी, विमल केसरी, विकास केसरी व शशि गुप्ता समेत कई युवाओं ने अपनी भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




