किसानों के प्रयास से छायेगी हरियाली
Updated at : 01 Feb 2017 1:38 AM (IST)
विज्ञापन

गांधी मेला : गणतंत्र दिवस पर लगी कृषि प्रदर्शनी का समापन सिमडेगा : ऐतिहासिक गांधी मेले में कृषि विभाग द्वारा आयोजित कृषि प्रदर्शनी का समापन मंगलवार को किया गया. गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कृषि प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त विजय कुमार सिंह उपस्थित थे. प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले […]
विज्ञापन
गांधी मेला : गणतंत्र दिवस पर लगी कृषि प्रदर्शनी का समापन
सिमडेगा : ऐतिहासिक गांधी मेले में कृषि विभाग द्वारा आयोजित कृषि प्रदर्शनी का समापन मंगलवार को किया गया. गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कृषि प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त विजय कुमार सिंह उपस्थित थे.
प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कृषकों को पुरस्कृत किया गया. उन्हें पुरस्कार के अलावा प्रशस्ति पत्र भी दिया गया.उपायुक्त श्री सिंह ने कहा कि किसानों के प्रयास से ही जिले में हरियाली छायेगी. इसी तरह कृषि के क्षेत्र में आप सभी कृषक बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें, ताकि जिले को कृषि के क्षेत्र में अग्रणी बनाया जा सके.उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के लिए बहुत सारी कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, जिसका लाभ किसानों को उठाना चाहिए. इस मौके पर मुख्य रूप से जिला कृषि पदाधिकारी अनिमानंद टोप्पो, आत्मा के परियोजना निदेशक कृष्ण बिहारी, कृषि विज्ञान केंद्र बानो के अशोक कुमार सिंह ,योगेंद्र मेहरा, अमित, मनीष गुप्ता व अजीत कुमार के अलावे काफी संख्या में कृषक उपस्थित थे.
131 किसान हुए पुरस्कृत : कार्यक्रम के समापन के दौरान कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 131 किसान को पुरस्कृत किया गया. पुरस्कृत किसानों में प्रभु दास केरकेट्टा, अनिल नाग, प्यारा साहू, संतोष सिंह, समसोन कुल्लू, राजेश कुमार साहू, लाल बाबू साहू, चंद्रभान सिंह, संजय कुमार नाथ, ब्रजेश सिंह, कुसुम मिंज,सुदर्शन मिंज, राजू बरवा, नेहरू साहू, निलांबर बेसरा, देवकी देवी, इग्नासियुस सोरेंग, संजय कुमार साहू, अरविंद कुमार, तेजु कुमार साहू, जुनास मिंज, नीतीश टोप्पो, संजय महतो, वीरेंद्र टोप्पो, प्रतिमा कुमारी, विनीता टोप्पो, पावन बुढ़, देवनंदन सिंह, जगरू ग्वाला, नागेश्वर सिंह, शेख इकबाल हुसैन, अनुराग बाड़ा, बहालेन केरकेट्टा, इग्नेस तिर्की, अमर सिंह,आरती देवी, संजीत लकड़ा, राजेंद्र कांसी, हरिश्चंद्र मेहर, अंकित कुमार, अलेक्सियुस मिंज,राजेंद्र काशी, संजीत लकड़ा, पूजा कुमारी, सावित्री देवी, हेमरोम महता, विनीता कुमारी, यदुवर सिंह, नागेश्वर सिंह, गंगा सिंह, राजू बरवा, इसराइल केरकेट्टा, अरुण कुमार सिंह, इसीका एक्का, बसंती देवी, रिंकी कुमारी, यीशु डुंगडुंग, खिरोधर साहू, सहदेव कोस्टा, जगदीश प्रधान, रघुन प्रधान, ब्रजेश्वर प्रसाद, गगन सौर्य, प्रेम प्रकाश टोप्पो, करमदयाल साहू, कोमल स्मृति कुमारी, बालकिशुन बड़ाइक, हर्ष कुमार, एस बिलुंग, फ्रांसिस किंडो, साहिबा परवीन, फ्रांसिस किंडो, राजेश कुमार साहू, तिंतुस एक्का, आशीष डुंगडुंग, शिवचरण साहू, मो जुबैर, मटन साहू,ललकु सिंह, तारा कुमारी, अतुल कुल्लू, शीला एक्का, प्रफुल्ल बड़ाइक, श्रवण महतो, सुधीर किंडो, मनीष किंडो, रामनारायण बाघवार, राजेश केरकेट्टा, दशरथ सिंह,सुभाष भगत, दयाल केरकेट्टा, निरोज केरकेट्टा, श्याम किशोर प्रसाद, अनिता महतो, रूबेन लकड़ा, कुमुदनी , प्रतिमा कुजूर, रंजु देवी, सृष्टि किंडो,मोनिका बाखला व पूर्णधर सिंह सहित अन्य शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




