कुष्ठ रोग का इलाज संभव
Updated at : 31 Jan 2017 8:10 AM (IST)
विज्ञापन

कुष्ठ जागरूकता रैली निकाली सिमडेगा़ : विश्व कुष्ठ दिवस पर कुष्ठ विभाग द्वारा जागरूकता रैली निकाली गयी. सदर अस्पताल परिसर से सिविल सर्जन डॉ एजाज अशरफ ने हरि झंडी दिखा कर रैली को विदा किया. रैली में शामिल एएनएम की छात्राएं मुख्य पथ, झूलन सिंह चौक, महावीर चौक, कचहरी रोड होते हुए नीचे बाजार तक […]
विज्ञापन
कुष्ठ जागरूकता रैली निकाली
सिमडेगा़ : विश्व कुष्ठ दिवस पर कुष्ठ विभाग द्वारा जागरूकता रैली निकाली गयी. सदर अस्पताल परिसर से सिविल सर्जन डॉ एजाज अशरफ ने हरि झंडी दिखा कर रैली को विदा किया. रैली में शामिल एएनएम की छात्राएं मुख्य पथ, झूलन सिंह चौक, महावीर चौक, कचहरी रोड होते हुए नीचे बाजार तक गये.
वहां से पुन: वापस झूलन सिंह चौक होते हुए सदर अस्पताल पहुंचे. रैली में शामिल छात्राएं सरकार ने ठाना है कुष्ठ रोग मिटाना है, जन सहयोग की शक्ति से कुष्ठ मिटे बस्ती से आदि नारे लगा रहीं थीं. इस अवसर पर सदर अस्पताल में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. विचार गोष्ठी में कुष्ठ रोग के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी. सीएस डॉ एजाज अशरफ ने कहा कि कुष्ठ रोग का इलाज संभव है. कुष्ठ रोग के प्रति लोगों में जागरूकता लाने की आवश्यकता है.कुष्ठ रोगियों को चिह्नित कर अस्पताल तक लायें ताकि उनका इलाज संभव हो सके. जिला कुष्ठ पदाधिकारी डॉ जगदीश प्रसाद नेे कहा कि त्वचा में किसी भी प्रकार के दाग होने पर जांच अवश्य करायें.
हालांकि हर दाग कुष्ठ नहीं हो सकता है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति में कुष्ठ रोग के लक्षण नजर आये तो उसे अस्पताल अवश्य भेजें. यहां पर कुष्ठ रोग का नि:शुल्क इलाज किया जाता है. इस अवसर पर एसीएमओ डॉ दीपक घोष, जिला कार्यक्रम समन्वयक हाकिम प्रधान, एएनएम स्कूल की शिक्षिका सिन्नी, प्रमिला टोप्पो के अलावा एएनएम स्कूल की छात्राएं व स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




