एक भी बच्चा पोलियोरोधी दवा से वंचित न रहे

पल्स पोलियो अभियान का उदघाटन सिमडेगा़ : जिले में पल्स पोलिया अभियान रविवार से आरंभ हुआ. सदर अस्पताल परिसर में पल्स पोलियो अभियान का उदघाटन एसडीओ मो फैज अहमद मुमताज ने किया. उन्होंने बच्चे को पोलियोरोधी दवा पिला कर अभियान की शुरुआत की. इस मौके पर उन्होंने उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों व अन्य लोगों को संबोधित करते […]
पल्स पोलियो अभियान का उदघाटन
सिमडेगा़ : जिले में पल्स पोलिया अभियान रविवार से आरंभ हुआ. सदर अस्पताल परिसर में पल्स पोलियो अभियान का उदघाटन एसडीओ मो फैज अहमद मुमताज ने किया. उन्होंने बच्चे को पोलियोरोधी दवा पिला कर अभियान की शुरुआत की. इस मौके पर उन्होंने उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों व अन्य लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि एक भी बच्चा पोलियारोधी दवा से वंचित न रहे यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है
कहा कि इस अभियान को गंभीरता से लें तथा इस कार्य में लापरवाही नहीं बरतें. बनाये गये सभी केंद्रों पर स्वास्थ्यकर्मी बच्चों को ड्रॉप पिलाने का कार्य करें. सिविल सर्जन डॉ एजाज अशरफ ने कहा कि पल्स पोलिया अभियान का जो लक्ष्य दिया गया है उसे हर हाल में प्राप्त करना है. उन्होंने बताया कि जिले में 79611 बच्चों को ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. लक्ष्य को प्राप्त करना स्वास्थ्यकर्मियों की जिम्मेवारी है. इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरसा मांझी, डॉ आनंद खाखा, डॉ अध्ययन शरण, डॉ पासवान, डॉ सुखदेव भगत, डीपीएम अनिल बरला,हाकिम प्रधान के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.
बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाया : बानो़ बानो प्रखंड में रविवार को प्लस पोलियो अभियान की शुरुआत की गयी. अभियान का उदघाटन प्रमुख सेवानी बरजो व बीडीओ सुलेमान मुंडरी ने संयुक्त रूप से बच्चे को ड्रॉप पिला कर किया. अभियान के प्रथम दिन लगभग 90 प्रतिशत बच्चों को पोलियोरोधी दवा दी गयी.
पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए 95 बूथ, दो ट्रांजिट टीम बनाये गये थे. सभी बूथों पर स्वास्थ्यकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी. सोमवार व मंगलवार को घर-घर जा कर बचे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलायी जायेगी. उदघाटन के अवसर पर डॉ शंभू कुमार, डॉ कमलेश, डॉ ममता, श्यामनंदन, सुरेंद्र उरांव के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे. वहीं लचड़ागढ़ में कोलेबिरा के प्रखंड प्रमुख दीपक कंडूलना व मुखिया जेराल्ड एक्का ने अभियान का उदघाटन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




