बच्चों को शिक्षा से वंचित न करें अभिभावक : उपायुक्त

Updated at : 24 Jan 2017 8:39 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चों को शिक्षा से वंचित न करें अभिभावक : उपायुक्त

उर्दू विद्यालय खैरनटोली में पंख कार्यक्रम का आयोजन सिमडेगा : शहरी क्षेत्र के खैरनटोली स्थित राजकीय उर्दू मध्य विद्यालय परिसर में शहरी अभिवंचित बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के लिए पंख कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिला शिक्षा परियोजना के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम मेें मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त विजय कुमार सिंह […]

विज्ञापन
उर्दू विद्यालय खैरनटोली में पंख कार्यक्रम का आयोजन
सिमडेगा : शहरी क्षेत्र के खैरनटोली स्थित राजकीय उर्दू मध्य विद्यालय परिसर में शहरी अभिवंचित बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के लिए पंख कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिला शिक्षा परियोजना के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम मेें मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त विजय कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधीक्षक उपेंद्र नारायण उपस्थित थे. उपायुक्त ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल जरूर भेजें. किसी भी बच्चे को शिक्षा से वंचित न करें. सभी अभिभावक एवं शिक्षक का दायित्व है कि क्षेत्र के सभी बच्चों को स्कूल में नामांकन करायें. सरकार की ओर शिक्षा के क्षेत्र में मूलभूत सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है. शहरी क्षेत्र के झुग्गी-झोपड़ी वाले क्षेत्र में अधिकतर बच्चों में पैसा कमाने की प्रवृत्ति अधिक पायी जाती है.
इस कोटि के बच्चे होटल, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व दुकानों आदि स्थानों के कार्यों में संलिप्त पाये जातें हैं. उक्त सभी बच्चों को शिक्षा से जोड़ना एवं उनका ठहराव बनाये रखना चुनौती है. इन बच्चों के साथ-साथ इनके माता-पिता एवं अभिभावकों को जागरूक बनना आवश्यक है.उन्होंने कहा कि पंख अभियान के तहत विद्यालय से बाहर एवं अनियमित उपस्थित वाले बच्चों को नजदीकी विद्यालय से जोड़ना है. इस मौके पर उपायुक्त एवं स्कूल की छात्रा अरसी खुशी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर पंख रथ को रवाना किया. संचालन लालधन नायक व धन्यवाद ज्ञापन जमील अंसारी ने किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola