टीम झारखंड ने ओड़िशा को 5-4 से हराया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jan 2017 9:14 AM
विज्ञापन
सिमडेगा : मिलनाडु के रामनाथपुरम में चल रहे 7वां हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2017 में बुधवार को पांचवें मैच में झारखंड ने ओडिशा को पेनाल्टी शूटआउट में 5-4 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. झारखंड टीम 17वें मिनट में गोल खाने के बाद हाफ टाइम तक 1-0 से पिछड़ रही थी. […]
विज्ञापन
सिमडेगा : मिलनाडु के रामनाथपुरम में चल रहे 7वां हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2017 में बुधवार को पांचवें मैच में झारखंड ने ओडिशा को पेनाल्टी शूटआउट में 5-4 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. झारखंड टीम 17वें मिनट में गोल खाने के बाद हाफ टाइम तक 1-0 से पिछड़ रही थी.
हाफ टाइम के बाद 50वें मिनट में संगीता कुमारी ने शानदार गोल कर टीम को बराबरी करायी. पेनाल्टी शूटआउट में झारखंड की गोलकीपर कल्याणी किंडो से शानदार प्रदर्शन कर दो गोल रोक कर टीम को सेमीफाईनल में पहुंचाने में महत्वपूर्ण भुमिका निभायी. कल्याणी किंडो को बेस्ट खिलाडी का अवार्ड दिया गया. पेनाल्टी शूटआउट में झारखंड टीम की दीपिका सोरेंग, संगीता कुमारी, व्यूटी डुंगडुंग और सलीमा टेटे ने गोल की. झारखंड टीम संघर्षपूर्ण मैच में संगीता कुमारी, सलीमा टेटे, दीपिका सोरेंग , ब्यूटी डुंगडुंग को चोट लगी है. एक्स रे के बाद ही चोट का पता चल पायेगा. झारखंड का अगला मैच 21 जनवरी को हॉकी चंडीगढ़ के साथ सेमीफाइनल है.
झारखंड टीम की यह लगातार पांचवी जीत है. इससे पूर्व लीग में हॉकी दिल्ली को 7-0 एवं मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी (ग्वालियर)को 6-4 से एवं हॉकी आंध्रप्रदेश को 15-2 से एकम हॉकी मध्यप्रदेश को 14-0 से पराजित कर चुकी है. टीम की कोच प्रतिमा बरवा ,सहायक कोच तारिणी कुमारी एवं मैनेजर मनोज कोनबेगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










