पीएलएफआइ का सदस्य पकड़ाया
Updated at : 17 Jan 2017 8:55 AM (IST)
विज्ञापन

लेवी के 15 हजार रुपये भी बरामद सिमडेगा : पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पीएलएफआइ उग्रवादी सहित दो लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि संजय सुपर बस का चालक कांके निवासी मो नसीम पीएलएफआइ उग्रवादी को लेवी का 15 हजार रुपये देने जा रहा […]
विज्ञापन
लेवी के 15 हजार रुपये भी बरामद
सिमडेगा : पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पीएलएफआइ उग्रवादी सहित दो लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि संजय सुपर बस का चालक कांके निवासी मो नसीम पीएलएफआइ उग्रवादी को लेवी का 15 हजार रुपये देने जा रहा है.
सूचना के आधार पर एक टीम का गठन कर पुलिस संभावित स्थल पर पहुंच गयी. कुछ पुलिसकर्मी को सादे लिबास में बस में यात्री के रूप में बैठा दिया गया था. बस कुटमाकच्छार स्वास्थ्य केंद्र के पास पहुंची. वहां पर एक मोटरसाइकल पर तीन पीएलएफआइ उग्रवादी बस के पास आये. बस के चालक मो नसीम से लेवी के रुपये लेने के क्रम में पुलिस ने उग्रवादी को धर दबोचा. पुलिस ने उग्रवादी अशोक बरवा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. दो उग्रवादी भागने में सफल हो गये. पुलिस ने मो नसीम व उग्रवादी अशोक बरवा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पकड़े गये लोगों के पास से चार कारतूस, एक मोटरसाइकल, मोबाइल, आठ सीम कार्ड के अलावा अन्य सामान बरामद किया है. उक्त घटना में कुरडेग थाना प्रभारी सुशील कुमार व शस्त्र बलों ने सराहनीय कार्य किया.
बस चालक या कर्मी ऐसे काम से दूर रहें
एसपी राजीव रंजन सिंह ने बताया कि संजय सुपर बस के चालक मो नसीम के बारे में और जानकारी जुटायी जा रही है. उसके पास से बरामद सीम कार्ड की भी जांच करायी जा रही है. एसपी ने बताया कि लेवी का रुपया ठेकेदार से वसूल कर मो नसीम पीएलएफआइ को देने जा रहा था. श्री सिंह ने कहा कि सभी बस चालक या बस कर्मी इस प्रकार के काम से दूर रहें. ऐसे कार्य में लिप्त रहनेवालों को छोड़ा नहीं जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




