छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज का मिलन समारोह
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jan 2017 8:55 AM
विज्ञापन
सिमडेगा़ : स्थानीय केलाघाघ डैम परिसर में छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज का मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महिला अध्यक्ष स्वर्गीय तिलेश्वर साहू की पत्नी साबी देवी उपस्थित थीं. समारोह में सिमडेगा सहित लोहरदगा एवं गुमला के जिला एवं प्रखंड के पदाधिकारियों ने भाग […]
विज्ञापन
सिमडेगा़ : स्थानीय केलाघाघ डैम परिसर में छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज का मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महिला अध्यक्ष स्वर्गीय तिलेश्वर साहू की पत्नी साबी देवी उपस्थित थीं. समारोह में सिमडेगा सहित लोहरदगा एवं गुमला के जिला एवं प्रखंड के पदाधिकारियों ने भाग लिया. कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता राम कैलाश राम ने किया. इस मौके पर जिला संरक्षक ईश्वर साहू, महिला जिला अध्यक्ष तुलसी देवी, जिला सचिव पुष्पा देवी, संयुक्त सचिव सीता देवी, इंदुमती देवी ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम में महिलाओं की भी भागीदारी होनी चाहिए ताकि महिलाओं में भी जागरूकता आये.
इस मौके पर समाज के सामाजिक, राजनैतिक स्थिति पर भी चर्चा की गयी.कार्यक्रम के दौरान हीरा साहू, मुनेश्वर साहू, भूपन साहू, श्याम सुंदर साहू, कलिंद्र साहू, बसंती देवी, डॉ टी साहू, भोला साहू, श्याम शंकर प्रसाद,दमयंती देवी, भागीरथी साहू को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया. इस मौके पर कन्या कोष का शुभारंभ किया गया. इसमें महिला समिति द्वारा पांच हजार रुपये, बसिया के प्रखंड अध्यक्ष भोला साहू द्वारा 1100 सौ रुपये एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ टी साहू द्वारा 21 हजार रुपये देने की घोषणा की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










