पीएलएफआइ में शामिल होने जा रहे चार गिरफ्तार

Updated at : 16 Jan 2017 9:01 AM (IST)
विज्ञापन
पीएलएफआइ में शामिल होने जा रहे चार गिरफ्तार

सिमडेगा : सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र में पूर्व पीएलएफआइ उग्रवादी शाका सहित चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. सभी पीएलएफआइ एरिया कमांडर राधा नायक के दस्ते में शामिल होने जा रहे थे. शाका पूर्व में पीएलएफआइ का एरिया कमांडर रह चुका है. वर्ष 2012 में जलडेगा में मुठभेड़ हुई थी, जिसमें […]

विज्ञापन

सिमडेगा : सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र में पूर्व पीएलएफआइ उग्रवादी शाका सहित चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. सभी पीएलएफआइ एरिया कमांडर राधा नायक के दस्ते में शामिल होने जा रहे थे. शाका पूर्व में पीएलएफआइ का एरिया कमांडर रह चुका है. वर्ष 2012 में जलडेगा में मुठभेड़ हुई थी, जिसमें शाका के सिर में गोली लगी थी. इलाज के बाद वह बच गया था. कुछ माह पहले जेल से छूटने के बाद शाका पुन: संगठन के लिए काम करने लगा था. यह जानकारी पुलिस को थी.

इधर एसपी को सूचना मिली कि शाका संगठन में शामिल कराने के लिए तीन युवकों को ले जा रहा है.

इस सूचना के आधार पर कोंबाकेरा बगीचा टोली निवासी मंगल साहू के घर पर छापा मार श्रीनियूस खड़िया (बरसलोया), राजे गोप उर्फ संजय (लापुंग), सकलदीप सिंह (लटदाग सिसई), विमल कुल्लू (पालकोट) को गिरफ्तार किया गया.

28 मामलों का आरोपी है शाका

एसपी राजीव रंजन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार श्रीनिवास खड़िया उर्फ शाका के खिलाफ सिमडेगा जिला में 28 मामले, सकलदीप सिंह के खिलाफ गुमला में पांच, राजेश गोप के खिलाफ लापुंग में दो मामले दर्ज है. पकड़े गये अपराधियों के पास से पीएलएफआइ के परचे, चार मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिल बरामद किये गये है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola